मॉनसून सत्र: संसद में गूंजा राम मंदिर चंदा चोरी मुद्दा, पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने एक दूसरे पर साधा निशाना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज से शुरु हुए मॉनसून सत्र के पहले दिन ही संसद में राम मंदिर चंदा चोरी केस जोर शोर से गूंजा। सत्तापक्ष और विरोधी दलों के नेताओं ने एक दूसरे पर निशाना साधा। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मीडिया से कहा राम मंदिर में चढ़ावे के कथित दुरुपयोग पर चर्चा के लिए भी एक मंच होना चाहिए। लोगों को जवाबदेह होना होगा,सरकार चर्चा की सुविधा दे और सदन चलेगा।
यह भी पढ़े -'56 साल का नौजवान नहीं, 28 साल का युवा देश को आगे बढ़ा रहा ', मॉनसून सत्र से पहले बोले पीएम मोदी
केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने अयोध्या राम मंदिर चंदे में हेराफेरी के मामले पर कहा उत्तर प्रदेश सरकार ने संज्ञान लेते हुए SIT की जांच बैठाई है। बहुत लोगों से पूछताछ की गई है, विपक्ष को इस बात को सदन में नहीं उठाना चाहिए जिसकी जांच विचाराधीन हो।
यह भी पढ़े -लोकसभा में कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस सांसदों ने दिए स्थगन प्रस्ताव, राम मंदिर चंदा हेराफेरी, नीट पेपर लीक और काम रोको प्रस्ताव पर विपक्ष का नोटिस
JDU सांसद संजय झा ने एएनआई से कहा राम मंदिर का मुद्दा सभी की आस्था से जुड़ा विषय है। जो घटना घटी हम सबको उसका दुख है लेकिन इस पर कमेटी गठित की गई है और कार्रवाई भी चल रही है, विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है।
Created On :   20 July 2026 2:24 PM IST













