BMC Election Result 2026: महाराष्ट्र निकाय चुनाव में नहीं चला ठाकरे ब्रदर्स का जादू, राज ठाकरे की पार्टी इन 22 शहरों में नहीं खोल पाई खाता

महाराष्ट्र निकाय चुनाव में नहीं चला ठाकरे ब्रदर्स का जादू, राज ठाकरे की पार्टी इन 22 शहरों में नहीं खोल पाई खाता
महाराष्ट्र्र के 29 नगर महापालिका में हुए चुनाव के रुझानों में बीजेपी का पलड़ा भारी होते हुए नजर आ रहा है। बीजेपी को बीएमसी में पहली बार और भारी बहुमत मिलते हुए दिखाई दे रहा है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र्र के 29 नगर महापालिका में हुए चुनाव के रुझानों में बीजेपी का पलड़ा भारी होते हुए नजर आ रहा है। बीजेपी को बीएमसी में पहली बार और भारी बहुमत मिलते हुए दिखाई दे रहा है। इसके अलावा नागपुर से लेकर पुणे तक बीजेपी स्पष्ट अपना मेयर बनाते नजर आ रही है, जबकि ठाकरे ब्रदर्स की जोड़ी कुछ खास कमाल करते हुए नजर आ रही है। यानी पूरी तरह फेल रही। वहीं, अगर राज ठाकरे की पार्टी मनसे की बात की जाए तो वह खबर लिखने तक 22 शहरों में खाता भी नहीं खोल पाई है। वहीं, बीएमसी में दहाई का अंक भी बार नहीं कर सकी।

नहीं चला उद्धव-राज का जादू

लंबे समय बाद एक हुए उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे का बीएमसी समेत 29 जगहों पर जादू नहीं चला पाया। वहीं, शिंदे गुट और बीजेपी अपने दम पर बहुमत हासिल करते हुए दिख रही है। मराठी मानुष की बात की जाए तो राज ठाकरे का पूरी तरह से खेल खत्म हो गया है। न उन्हें मुंबई और न ही पुणे में समर्थन मिला। अब तक के मुंबई रुझानों की बात करे तो इसमें बीजेपी गठबंधन को प्रचंड जीत मिलती दिख रही है।

राज ठाकरे को कहां-कहां मिला सिंगल

  • कल्याण-डोबिवली में कुल 122 सीटे हैं। यहां पर बीजेपी और शिवसेना (शिंदे गुट) अपनी नगर सरकार बनाते हुए नजर आ रही है। वहीं, मनसे चार सीटों पर बढ़त बनाए गए हैं।
  • ठाणे में 131 सीटों में से राज ठाकरे की पार्टी केवल एक ही सीट पर आगे चल रही है।
  • नवी मुंबई की 111 सीट है, जहां पर मनसे एक ही सीट पर आगे चल रही है।
  • नासिक में कुल 122 सीट है, जिसमें से राज ठाकरे की पार्टी मनसे 2 सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं।
  • अहिल्यानगर की नगर महापालिका इलाके में 68 सीट आती है। इनमें से मनसे के तीन प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।
  • उल्लहासनगर में मनसे का एक उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए है।

इन 22 शहरों में मनसे का नहीं खुला खाता

पुणे की कुल 165 सीटों में से 122 के रुझान सामने आए है, जिसमें राज ठाकरे की पार्टी एक सीट भी नहीं जीत सकी। पुणे के अलावा मीरा-भायंदर, वसई-विरार, भिवंडी, पनवेल, नागपुर, पिंपरी-चिंचवड़, संभाजीनगर, कोल्हापुर, सांगली-मिरज, सोलहपुर, मालेगांव, जलगांव, धुले, इचलकरंजी, नांदेड़, परभणी, जलाना, लातूर, अमरावती, अकोला और चंद्रपुर में मनसे का खाता नहीं खुला है। ये आंकड़े खबर लिखने तक के हैं।

Created On :  

Tags

Next Story