Maharashtra Politics: महाराष्ट्र बीजेपी प्रमुख के बयान पर बवाल, CM फडणवीस ने दी सफाई, कांग्रेस पर की टिप्पणी

महाराष्ट्र बीजेपी प्रमुख के बयान पर बवाल, CM फडणवीस ने दी सफाई, कांग्रेस पर की टिप्पणी
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रवींद्र चव्हाण के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के मुंह से दिवंगत कांग्रेस नेता विलासराव देशमुख के लिए गलती से शब्द निकल गए थे।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रवींद्र चव्हाण के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के मुंह से दिवंगत कांग्रेस नेता विलासराव देशमुख के लिए गलती से शब्द निकल गए थे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर सियासी हलचल पैदा हो गई है। इसके बाद कांग्रेस बीजेपी पर हमला कर दिया था। उनके इस बयान पर कांग्रेस के कई नेताओं ने टिप्पणियां भी सामने आई थी। इसके बाद आज सीएम ने प्रतिक्रिया दी है।

क्या बोले मुख्यमंत्री?

मुख्यमंत्री ने आज एक कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, "दो दिन पहले हमारे अध्यक्ष लातूर आए, उन्होंने कहना था कि पॉलीटिकल के हिसाब से नया रिकॉर्ड तैयार करना हैं। शायद ये शब्द उनके मुंह से गलती से निकल गए होंगे। उन्होंने माफी भी मांगी हैं। मैं खुलेआम कहूंगा कि कांग्रेस से हमारी लड़ाई रहेगी, लेकिन हम विलासराव देशमुख का आदर करते हैं। हमारे मन में उनके लिए इज्जत है। वह महाराष्ट्र के एक नेता हैं।"

देवेंद्र फडणवीस ने यह भी बताया कि विलासराव देशमुख ने राज्य को बनाने में अहम भूमिका निभाई है। जिस वजह से सीएम उनका बहुत सम्मान करते हैं। उन्होंने आगे कहा, "सही मायने में विलासरावजी देशमुख एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने पार्टी से आगे बढ़कर महाराष्ट्र के डेवलपमेंट में अहम रोल निभाया है, इसलिए हम उनका सम्मान करते हैं। झे यह कहने में कोई झिझक नहीं है।"

महाराष्ट्र बीजेपी प्रमुख ने दिया था ये बयान

रवींद्र चव्हाण ने लातूर में अपने बयान में कहा था कि यहां के लोगों को विकास को प्राथमिकता देनी चाहिए। उनसे पूछा गया कि क्या लातूर की जनता से माफी मांगेंगे। इसके जबाव में उन्होंने कहा था कि जनता का उत्साह देखकर मैं सो फीसदी भरोसे के साथ कहूंगा कि विलासराव देशमुख की यादें इस शहर के समाप्त हो जाएंगी।

इसके एक दिन बाद मंगलवार को उन्होंने अपनी सफाई में कहा था कि उन्होंने अपने बयान में विलासराव देशमुख आलोचना नहीं की थी, लेकिन कांग्रेस लातूर में विलासराव देशमुख के नाम पर वोट मांग रही है। उन्होंने आगे कहा कि वह बहुत बड़े नेता थे और उन्होंने (देशमुख) मुख्यमंत्री के रूप में भी काम किया है। उन्होंने उनके बेटे से माफी भी मांगी थी।

Created On :   7 Jan 2026 8:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story