Punjab Cabinet Reshuffle: भगवंत मान कैबिनेट में किया बदलाव, इन दो मंत्रियों के विभाग में फेरबदल

भगवंत मान कैबिनेट में किया बदलाव, इन दो मंत्रियों के विभाग में फेरबदल
भगवंत मान सरकार में यह सातवीं बार मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया गया। इस बदलाव को लेकर माना जा रहा है कि सरकार में प्रशासनिक क्षमता बढ़े और चुनाव के मद्देनजर इलाके में संतुलन बने रहे।

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब सरकार में दो कैबिनेट मंत्रियों के विभागो में फेरबदल किया गया है। इस बदलाव को राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से मंजूरी भी मिल गई है। जिन मंत्रियों के विभागों में बदलाव किया है, वह रवजोत सिंह और संजीव अरोड़ा है। रवजोत सिंह के पास से लोकल बॉडीज डिमार्टमेंट संजीव अरोड़ा को सौंप दिया गया है। उनके पास पहले से ही बिजली और इंडस्ट्री विभाग था। अब उनके खेमें में एक और मंत्रालय आ गया है।

भगवंत मान सरकार में यह सातवीं बार मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया गया। इस बदलाव को लेकर माना जा रहा है कि सरकार में प्रशासनिक क्षमता बढ़े और चुनाव के मद्देनजर इलाके में संतुलन बने रहे। इसी मकसद से यह बदलाव किया गया होगा।

संजीव अरोड़ा कब हुए आप में शामिल

संजीव अरोड़ा का आप से राजनीतिक करियर की शुरुआत हुई थी। वह पहली बार अप्रैल 2022 में आप से राज्यसभा सांसद चुने गए थे। इसके बाद उनका नाम फरवरी 2025 में लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए नॉमिनेट किया गया था। उन्होंने यह चुनाव जीत लिया और राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया। चुनाव जीतने के बाद 3 जुलाई 2025 को भगवंत मान सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

संजीव अरोड़ा के पास है ये विभाग

संजीव अरोड़ा के पास पहले इंडस्ट्री, कॉमर्स, इन्वेस्टमेंट प्रमोशन और NRI मामले के विभाग थे। ये विभाग सबसे पहले तरुणप्रीत सिंह सोंध और कुलदीप सिंह धालीवाल के पास थे। इन दोनों नेताओं से ये विभाग लेकर संजीव अरोड़ा को सौंप दिए गए थे। अब एक बार फिर विभागों में परिवर्तन कर संजीव अरोड़ा को स्थानीय निकाय (लोकल बॉडीज डिपार्टमेंट) वाले मामले सौंप दिए हैं। उनके पास पहले से बिजली, एनआरआई और इंडस्ट्री विभाग था। ये विभाग अब रवजोत सिंह को सौंप दिए गए है।

बता दें कि भगवंत मान सरकार में अब तक 4-5 मंत्रियों को हटाया गया है और उनकी जगह नए विधायकों को कैबिनेट में जगह दी गई है। राज्य में अगले साल यानी 2027 में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं।

Created On :   8 Jan 2026 8:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story