Vijay Hazare Trophy 2025-26: रोमांचक मुकाबले में पंजाब से हारी मुंबई, अय्यर से लेकर सूर्युकमार यादव तक सभी सितारे रहे फ्लॉप

डिजिटल डेस्क, जयपुर। विजय हजारे ट्रॉफी में गुरुवार को मुंबई और पंजार के बीच मैच खेला गया। इस मुकाबले में पंजाब ने मुंबई पर 1 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। मुंबई की जिसमें इंटरनेशनल सितारे मौजूद थे, इसके बावजूद भी मुंबई 217 रन के छोटे टारगेट को चेज नहीं कर पाई। जयपुर में खेले गए इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा की कप्तानी वाली पंजाब 216 रनों पर सिमट गई थी। जवाब में मुंबई की टीम 215 रन ही बना सकी।
अभिषेक शर्मा रहे फ्लॉप
पंजाब टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 216 रन बनाए। टीम के कप्तान और स्टार खिलाड़ी अभिषेक शर्मा केवल 8 रन ही बना सके और आउट हो गए। इसी तरह आईपीएल के फेमस सितारे प्रभसिमरन सिंह भी बड़ी पारी खेलने में असफल रहे और 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद अनमोलप्रीत सिंह ने 57 रन और रमनदीप सिंह ने 72 रनों की अर्धशतकीय पारी खेल टीम के स्कोर को जैसे-तैसे 200 के पार कराया।
यह भी पढ़े -विजय हजारे ट्रॉफी सरफराज खान के रिकॉर्ड अर्धशतक के बाद भी हारी मुंबई, हार्दिक ने बड़ौदा को दिलायी जीत
बड़े सितारे हुए फेल
वहीं 217 रन के छोटे से टारगेट का पीछा कर रही मुंबई की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के 5 बल्लेबाज केवल 14 रन पर ही पवेलियन लौट गए। टीम में एक से बढ़कर एक स्टार बैटर थे लेकिन कोई भी नहीं चला। सूर्यकुमार यादव 15 और शिवम दुबे 12 रन बनाकर आउट हो गए। इससे पहले मैच में 82 रन की शानदार पारी खेलने वाले कप्तान अय्यर ने जरूर अच्छी बैटिंग की। लेकिन वह ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके। उन्होंने 34 गेंद में 45 रन बनाकर आउट हो गए।
यह भी पढ़े -टी20 वर्ल्डकप से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, स्टार बैटर तिलक वर्मा हुए इंजर्ड, न्यूजीलैंड सीरीज में खेलना संदिग्ध!
हालांकि दूसरी तरफ मुंबई के युवा बैटर सरफराज खान ने शानदार बैटिंग की। उन्होंने पंजाब के गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हुए केवल 15 गेंदों पर अर्धशतक ठोक दिया। सरफराज ने महज 20 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली, जिसमें उनके बल्ले से 7 चौके और 5 छक्के निकले।
सरफराज की पारी की बदौलत एक समय मुंबई का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 201 रन था। टीम के पास 27 से ज्यादा ओवर बचे हुए थे। ऐसा लग रहा था कि मुंबई जीत के लिए जरूरी 14 रन आसानी से बना लेगी। लेकिन, पंजाब के गेंदबाजों से यहां से ऐसी खतरनाक गेंदबाजी की, कि अगले 14 रन के अंदर मुंबई की बाकी बची टीम सिमट गई।
Created On :   8 Jan 2026 5:26 PM IST













