Mallikarjun Kharge's Health: अब कैसे हैं कांग्रेस अध्यक्ष? मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे ने दी पिता के स्वास्थ्य से जुड़ी अहम जानकारी

अब कैसे हैं कांग्रेस अध्यक्ष? मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे ने दी पिता के स्वास्थ्य से जुड़ी अहम जानकारी
  • मल्लिकाजुर्न खड़गे अस्पताल में भर्ती
  • बेटे प्रियांक ने कांग्रेस अध्यक्ष की तबीयत से जुड़ी अहम जानकारी दी
  • कहा- अब ठीक हैं पिता

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तबीयत अचानक खराब होने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस बीच उनके बेटे प्रियांक ने पिता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी साझा की है। उन्होंने बुधवार (1 अक्टूबर) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए बताया कि मल्लिकार्जुन खड़गे की तबीयत पहले से बेहतर है और वह ठीक हैं।

बेटे प्रियांक ने क्या कहा?

कर्नाटक के मंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे ने ट्वीट किया कि मल्लिकार्जुन खड़गे को पेसमेकर लगाने की सलाह दी गई है और उन्हें नियोजित प्रक्रिया के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है और वे बेहतर महसूस कर रहे हैं।

बेंगलुरु के हॉस्पिटल में एड्मिट हैं खड़गे

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) और भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस (INC) के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अचानक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार अचानक तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें बेंगलुरु के एक अस्पताल में ले जाया गया, कम्प्लीट चेकअप के लिए उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा है। डॉक्टर उनकी स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। खबर में और अधिक जानकारी मिलने पर अपडेट्स किए जाएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गेको इलाज के लिए बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

कौन हैं मल्लिकार्जुन खड़गे?

मल्लिकार्जुन मपन्ना खड़गे का जन्म 21 जुलाई 1942 को हुआ था। वह एक वकील और राजनीतिज्ञ हैं, जो 2022 से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। इसी के साथ वह 2021 से राज्यसभा में विपक्ष के नेता के रूप में कार्यरत हैं। वह 2020 से कर्नाटक से राज्यसभा के सांसद हैं।

Created On :   1 Oct 2025 1:17 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story