बांकीपुर उपचुनाव 2026: एनडीए नेताओं ने बताया एकतरफा चुनाव, कहा यहां कोई संघर्ष नहीं, आरजेडी ने कहा इस बार भाजपा को हरा रही है जनता

एनडीए नेताओं ने बताया एकतरफा चुनाव, कहा यहां कोई संघर्ष नहीं, आरजेडी ने कहा इस बार भाजपा को हरा रही है जनता
बांकीपुर में 30 सालों से बीजेपी का कब्जा है। एनडीए नेताओं का कहना है कि बांकीपुर से भाजपा का व्यक्तिगत और पारिवारिक संबंध, उन्होंने चुनाव को पारिवारिक कार्यक्रम बताया।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के पटना जिले की बांकीपुर विधानसभा उपचुना में मतदान जारी है। बीजेपी के अभेद किले बांकीपुर में एनडीए नेताओं की ओर से वोटिंग के दौरान जीतने के दावे किए जाए रहे है। साथ ही पीके पर निशाना साधा जा रहा है।

बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान किया। उन्होंने कहा हमारे उम्मीदवार, NDA प्रत्याशी, नीरज कुमार सिन्हा ने कमल छाप पर बटन दबा दिया, सब लोग कमल के निशान पर बटन दबा रहा है। कमल जो लक्ष्मी का स्वरूप है और हर कोई इस कमल को रखना चाहता है. इस दौरान मंत्री ने पीके के बारे में कहा प्रशांत किशोर कौन हैं? क्या वे बांकीपुर से हैं? उनका घर कहां है? लोग अपने घर के बेटे को चाहते हैं, नितिन नबीन यहीं के बेटे हैं, एकतरफा लोग कमल के निशान पर बटन दबा रहे हैं और नीरज कुमार जैसे गरीब घर के बेटे को सेवक बनने का मौका दे रहे हैं।

भाजपा नेता गुरु प्रकाश ने कहा विकास, निरंतरता, सुरक्षा, समृद्धि का एक विश्वास। दशकों की त्याग, तपस्या, बलिदान, परिवारों का विश्वास। बांकीपुर मात्र विधानसभा क्षेत्र नहीं है बल्कि हमारे लिए हमारी प्रतिबद्धता है। एक-एक वोटर जो यहां का है, उन सभी के साथ भाजपा का व्यक्तिगत और पारिवारिक संबंध है। सुख और दुख का संबंध है। उन्होंने आगे कहा ये मात्र एक चुनाव नहीं है बल्कि हमारे लिए पारिवारिक कार्यक्रम हैं। हम आश्वस्त हैं कि पिछले 30 वर्षों की तरह फिर से इस बार भी बांकीपुर की जनता का जनादेश भाजपा को प्राप्त होने जा रहा है और हमारा उम्मीदवार विजयी बनने जा रहा है।

जदयू विधायक श्याम रजक ने कहा मैं बांकीपुर का मतदाता हूं। हमारा यहां बूथ है और आज मैंने मतदान किया है, यहां कोई संघर्ष नहीं है, एकतरफा चुनाव है।

JDU नेता राजीव रंजन ने एएनआई से कहा बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा और NDA की लहर है। बहुत ज्यादा दिन नहीं गुजरे हैं जब बिहार में NDA ने 200 से ज्यादा सीटें जीतीं। इस क्षेत्र को नितिन नबीन ने अपना प्रतिनिधित्व दिया और भाजपा ने इस क्षेत्र को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष देने का गौरव दिया, चप्पे-चप्पे में जो जनसंपर्क हुआ है, लोग पूरी तरह से NDA के पक्ष में हैं। नीरज कुमार सिन्हा की जीत सुनिश्चित है।

दूसरी तरफ RJD सांसद संजय यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव पर कहा बीजेपी की जन विरोधी नीतियों से आम जनता त्रस्त है। बीजेपी ने बिहार के युवाओं को 1 करोड़ नौकरी का वादा किया था, महिलाओं को 2 लाख रुपये देने का वादा किया था जिसकी शुरुआती भूमि 10 हजार रुपये देकर चुनाव के समय बनाई थी। एक साल होने को है लेकिन अब तक कोई भी वादा पूरा नहीं किया गया है। इसलिए इस बार बांकीपुर की जनता बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सीट से भाजपा को हरा रही है और आरजेडी की रेखा गुप्ता के पक्ष में आक्रामक तौर पर वोट दे रही है।

Created On :   30 July 2026 2:13 PM IST

Tags

Next Story