उपचुनाव 2026: दतिया में 71.44% वोटिंग, 2023 विधानसभा चुनाव से 9% कम, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे

दतिया में 71.44% वोटिंग, 2023 विधानसभा चुनाव से 9% कम, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे
विपक्ष के आरोपों पर बीजेपी का बयान, कांग्रेस जब हारती है तो ऐसे ही आरोप लगाती है। कांग्रेस ने कहा ऐतिहासिक विजय, अब देखना है कम हुआ मतदान किस तरफ करवट लेता है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश की दतिया उपचुनाव में बीते दिन गुरुवार को 71.44 फीसदी वोटिंग हुई। जो 2023 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले करीब 9 फीसदी कम रही। पिछले दतिया विधानसभा चुनावों की बात की जाए तो, 2008 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के नरोत्तम को 34 .10 फीसदी वोट मिला था, जबकि बीएसपी को करीब 23 फीसदी। 2008 के विधानसभा चुनाव में बीएसपी दूसरे नंबर पर रही थी, जबकि कांग्रेस तीसरे नंबर , उस समय कांग्रेस को करीब 19 फीसदी वोट मिला था। 2008 में राजेंज्र भारती बीएसपी के चुनाव चिह्न हाथी पर चुनाव लड़े थे। तब हार जीत का अंतर 11 फीसदी की रहा था।

2013 में बीजेपी ने चुनाव जीता तब वोट परसेंट का अंतर करीब दस फीसदी रहा, जबकि 2018 में यही वोट परसेंट का अंतर घटकर दो फीसदी से कम रह गया था। 2018 में बीजेपी को 49 फीसदी जबकि कांग्रेस कैंडिडेट को 47.20 वोट परसेंट मिला था। 2018 में बीजेपी के दिग्गज नेता नरोत्तम मिश्रा हारते हारते जीते थे। नरोत्तम इस जीत के साथ दतिया विधानसभा में लगातार तीन बार निर्वाचित होने वाले विधायक बन गए थे। 2023 में जब कांग्रेस की जीत हुई तो ये वोट परसेंट का अंतर करीब पांच फीसदी रहा। तब कांग्रेस को 50 .34 फीसदी और बीजेपी को 45.96 फीसदी वोट मिला था। उपचुनाव में बीजेपी के आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के घनश्याम सिंह के बीच कड़ी टक्कर है। उपचुनाव के नतीजे 3 अगस्त को आएंगे। अब देखना है पिछले विधानसभा चुनाव से कम हुआ मतदान किस ओर करवट लेता है।

दतिया उपचुनाव, 2023 के विधानसभा में निर्वाचित हुए कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती के बैंक घोटाले के केस में सजा मिलने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द हो गई थी, जिसके चलते ये चुनाव हुआ। कांग्रेस के राजेंद्र ने बीजेपी के नरोत्तम को 7,742 मतों से हराया था

मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव के मतदान वाले दिन भी बीजेपी-कांग्रेस के तीखे बयानों का हमला जारी रहा। सोशल मीडिया से लेकर जमीन तक नेता डटे रहे। कांग्रेस ने कुछ बूथों के मतदान प्रक्रिया की निष्पक्ष और सीसीटीवी फुटेज की जांच की मांग की।

बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा ने दतिया विधानसभा उपचुनाव में वोट करने के बाद कहा भाजपा जीते ये सोच थी, दतिया का विकास हो, ये सोच थी इसलिए हमने कमल का बटन दबाया है, अच्छा मतदान होगा।

भाजपा नेता ने आगे कहा कांग्रेस का यही परिचय है कि जब वो हारती है तो कोई न कोई आरोप तो लगाती ही है। भाजपा और भाजपा के द्वारा किए गए विकास के पक्ष में जनता मतदान करेगी। पूर्व गृहमंत्री ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा ये उनकी हताशा और निराशा का परिचय है। जब कांग्रेस चुनाव हारती है तो वो ऐसा ही करती है।

उपचुनाव के समय कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी कांग्रेसजनों के साथ दतिया बॉर्डर के दिनारा शिवपुरी में डटे हुए हैं। चुनाव की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है और कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ मैदान में जुटे हैं।

मतदान के दौरान बीच बीच में कई जगह गड़बड़ी हुई, कई जगह आशंका जताई गई। हालांकि प्रशासन ने गड़बड़ी को समय रहते ही दुरस्त कर लिया था। कांग्रेस उम्मीदवार ने वोट डालने के बाद कहा ऐतिहासिक जीत होने वाली है। मिली जानकारी के मुताबिक कुछ गांवों ने सड़क नहीं तो वोट नहीं का नारा के साथ मतदान का बहिष्कार किया, हालांकि अधिकारियों की समझाइश के बाद मतदाताओं ने वोट डाले।

Created On :   31 July 2026 8:52 AM IST

Tags

Next Story