पेपर लीक केस: पंजाब में धांधली को लेकर आप सरकार पर आरोप, भाजपा ने केजरीवाल को बताया डमी सीएम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब में कथित तौर पर पेपर लीक का मामला धीरे धीरे सियासी रूप लेता जा रहा है। बीजेपी -कांग्रेस से लेकर तमाम राजनीतिक दल आप सरकार पर निशाना साध रहे है। पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान पर झूठ बोलने का आरोप लगाया जा रहा है।
पंजाब पेपर लीक मामले पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिरोमणि अकाली दल डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने आप सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा राष्ट्रीय स्तर पर पेपर लीक एक बड़ा मुद्दा बना है। हमारे राज्य में भी एक पेपर लीक हुआ। सरकारी नियुक्तियों में घोटाला हुआ है। इन सभी मुद्दों की जांच होनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा सरकार कुछ बताने को तैयार नहीं है। मुख्यमंत्री खुलकर झूठ बोल रहे हैं, पंजाब का युवा बहुत परेशान है। पंजाब वालों को नौकरी नहीं मिल रही है। हमारी सरकार दिल्ली से चल रही है।
यह भी पढ़े -वाल्मीकि समुदाय ने किया बाजार बंद, अमृतसर समेत 12 जिलों में दिखा असर, एक पुलिसकर्मी की मौत
पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने तंज कसते हुए एएनआई से कहा पंजाब सरकार के डमी CM अरविंद केजरीवाल दिल्ली में आकर NEET घटना को लेकर नेतृत्व करते हैं। पंजाब में तीन बार पेपर लीक हो गया, उसकी कोई चर्चा नहीं है। जो इतना उधम मचा रहे थे, वो देखिए कितना रो-रोकर बयान दे रहे हैं। अब बड़े नेताओं की बारी है। जिन्होंने उकसाया था, किसी को छोड़ा नहीं जाएगा।
बीते दिन देश की राजधानी दिल्ली में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पंजाब में कथित पेपर लीक को लेकर आप पार्टी के दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। बीजेपी ने पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग की। विरोध प्रदर्शन को लेकर बीजेपी ने कहा हम पंजाब सरकार को चेताने आए हैं कि उन्हें पंजाब के शिक्षा मंत्री का इस्तीफा तुरंत लेना चाहिए। भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने आप पार्टी पर दोहरी राजनीति का आरोप लगाया।
बीजेपी सांसद ने पंजाब की मान सरकार से सवाल करते हुए पूछा कि उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में, फार्मेसी पेपर के तहत जो समझौता हुआ है, इस पर किसी प्रकार की जवाबदेही तय क्यों नहीं की है? उन्होंने आगे कहा आम आदमी पार्टी और उनकी पंजाब सरकार चुप्पी साधे हुए हैं। अभी तक उन्होंने अपने पंजाब के शिक्षा मंत्री का इस्तीफा क्यों नहीं लिया? जब उन्होंने छात्रों के भविष्य को दांव पर लगा दिया तो उनके साथ जवाबदेही क्यों नहीं रखी? बीजेपी के साथ साथ कांग्रेस पर पेपर लीक को लेकर आप सरकार पर निशाना साध रही है। पंजाब पेपर लीक मामले पर पंजाब कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा दिल्ली से जो लहर पंजाब की ओर बढ़ रही है तो भगवंत मान को लगता है कि कही ये आग पंजाब में न आ जाए। पेपर लीक पर मुख्यमंत्री मान जवाब नहीं दे रहे हैं वो इस पर माफी मांगे और अपने मंत्रियों पर कार्रवाई करें। वो बार-बार जो नकल-नकल बोल रहे हैं वो झूठ बोल रहे हैं।
Created On :   31 July 2026 11:08 AM IST










