पंजाब में बवाल: वाल्मीकि समुदाय ने किया बाजार बंद, अमृतसर समेत 12 जिलों में दिखा असर, एक पुलिसकर्मी की मौत

वाल्मीकि समुदाय ने किया बाजार बंद, अमृतसर समेत 12 जिलों में दिखा असर, एक पुलिसकर्मी की मौत
प्रदर्शनकारियों ने डंडे दिखाकर लोगों को खदेड़ा, बाजार बंद कराया, बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में आज पंजाब बंद का किया था ऐलान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब में आज गुरुवार को वाल्मीकि समाज के विरोध प्रदर्शन के चलते 12 जिलों में बाजार बंद का असर देखने को मिला। पठानकोट में सफाईकर्मियों ने निगम कार्यालय पर ताला जड़ा और प्रदर्शन किया। यहां रैली निकालकर दुकानों को जबरन बंद करवाया गया। अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी की मौत होने की खबर है।

आपको बता दें वाल्मीकि समुदाय ने बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में आज पंजाब बंद का ऐलान किया था। 22 जुलाई को बरनाला में वाल्मीकि समाज अपनी कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, इस दौरान महिला सफाई कर्मचारियों के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। सफाई कर्मचारियों पर लाठीचार्ज किया गया था। जिसमें कई सफाई कर्मचारी घायल हुए और कइयों के सिर फूट गए थे।

इसके विरोध में वाल्मीकि समुदाय ने आज सुबह दस बजे से लेकर शाम चार बजे तक बंद का ऐलान किया था। इसका असर अमृतसर समेत कई बड़े शहरों कपूरथला, अमृतसर, पटियाला, पठानकोट, मोगा, रूपनगर, फरीदकोट ,लुधियाना, बठिंडा, होशियारपुर, फाजिल्का और गुरदासपुर में दिखाई दिया। मैकेनिक की दुकानों से लेकर रिलायंस जैसे बड़े ब्रांडेड स्टोर भी बंद रहे। खरड़-चंडीगढ़ हाईवे के दोनों ओर स्थित दुकानों पर ताले लगे। खरड़, डेराबस्सी और कुराली में असर देखा गया। जालंधर और मोहाली में बाजार बंद का असर कम दिखाई दिया। प्रदर्शनकारियों ने होशियारपुर में मिनी सचिवालय को बंद कराया।

Created On :  

Tags

Next Story