पंजाब पेपर लीक मामला: दिल्ली में आप दफ्तर के बाहर भाजपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री बैंस का मांगा इस्तीफा, आप पर लगाया दोहरी राजनीति का आरोप

दिल्ली में आप दफ्तर के बाहर भाजपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री बैंस का मांगा इस्तीफा, आप पर लगाया दोहरी राजनीति का आरोप
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मान सरकार से किए कई सवाल, आप पार्टी और पंजाब सरकार चुप्पी साधे हुए हैं। बीजेपी सांसद ने कहा फार्मेसी पेपर के तहत जो समझौता हुआ है, इस पर किसी प्रकार की जवाबदेही तय क्यों नहीं की है?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ताओं पंजाब में कथित पेपर लीक को लेकर आम आदमी पार्टी के दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। बीजेपी कार्यकर्ता पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

विरोध प्रदर्शन को लेकर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने एएनआई से चर्चा करते हुए कहा आज दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल को ये चेताने आए हैं, ये याद दिलाने आए हैं कि जंतर-मंतर पर मनीष सिसोदिया ने कहा था कि यदि पंजाब में पेपर लीक होगा तो हम पंजाब के शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लेंगे, उन्होंने आगे कहा पंजाब में 12वीं कक्षा का अंग्रेजी का पेपर भी लीक हुआ था लेकिन आज तक अरविंद केजरीवाल ने इस पर कोई एक्शन नहीं लिया। आज हम पंजाब सरकार को चेताने आए हैं कि उन्हें पंजाब के शिक्षा मंत्री का इस्तीफा तुरंत लेना चाहिए।

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा इस प्रदर्शन का कारण ये है कि आम आदमी पार्टी हमेशा दोहरी राजनीति करती है। बीजेपी सांसद ने पंजाब की मान सरकार से सवाल करते हुए पूछा कि उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में, फार्मेसी पेपर के तहत जो समझौता हुआ है, इस पर किसी प्रकार की जवाबदेही तय क्यों नहीं की है? उन्होंने आगे आम आदमी पार्टी और उनकी पंजाब सरकार चुप्पी साधे हुए हैं। अभी तक उन्होंने अपने पंजाब के शिक्षा मंत्री का इस्तीफा क्यों नहीं लिया? जब उन्होंने छात्रों के भविष्य को दांव पर लगा दिया तो उनके साथ जवाबदेही क्यों नहीं रखी?

बीजेपी के साथ साथ कांग्रेस पर पेपर लीक को लेकर आप सरकार पर निशाना साध रही है। पंजाब पेपर लीक मामले पर पंजाब कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कहा दिल्ली से जो लहर पंजाब की ओर बढ़ रही है तो भगवंत मान को लगता है कि कही ये आग पंजाब में न आ जाए। कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाते हुए कहा भगवंत मान की सरकार में 6 पेपर लीक हुए हैं इस पर वो जवाब नहीं दे रहे हैं वो इस पर माफी मांगे और अपने मंत्रियों पर कार्रवाई करें। वो बार-बार जो नकल-नकल बोल रहे हैं वो झूठ बोल रहे हैं।

Created On :  

Tags

Next Story