Akhilesh Yadav News: 'भारत में भी होगा नेपाल जैसा प्रदर्शन?', इस सवाल का अखिलेश यादव ने दिया जवाब, कहा- 'हम अच्छे भविष्य...'

भारत में भी होगा नेपाल जैसा प्रदर्शन?, इस सवाल का अखिलेश यादव ने दिया जवाब, कहा- हम अच्छे भविष्य...
  • नेपाल में जेन जी ने किया भारी प्रदर्शन
  • प्रेस वार्ता में नेपाल को लेकर किए गए प्रश्न
  • अखिलेश यादव ने दिया जवाब

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पड़ोसी देश नेपाल में करप्ट सरकार और सोशल मीडिया बैन को लेकर जेन जी ने भारी प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था। हालांकि, अब सब काबू में है और अब अंतरिम पीएम को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। इसी बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। लखनऊ में सपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई थी, जिसमें अखिलेश यादव से सवाल किया गया कि, श्रीलंका, बांग्लादेश में हिंसा हो रही थी और अब नेपाल में भी प्रदर्शन देखने को मिला है। क्या ऐसी स्थिति भारत में भी देखने को मिल सकती है। इसका जवाब देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि, पहली प्राथमिकता ये होनी चाहिए कि पड़ोसी देशों और सीमाओं पर शांति हो। भारत सरकार विदेश नीतियों में हारती हुई कई बार नजर आई है।

अखिलेश यादव ने क्या कहा?

अखिलेश यादव ने नेपाल में हुए प्रदर्शन को लेकर आगे कहा कि, वहां की आंतरिक राजनीति में क्या हुआ, उस पर कई सारी खबरें सामने आ रही हैं क्योंकि सोशल मीडिाय के समय कोई भी सीमा नहीं है। सिर्फ नेपाल को देखकर हम कोई भी निर्णय नहीं ले सकते हैं। सपा चीफ ने ये भी कहा है कि, वहां पर कई और भी पहलू थे, जिसमें बेरोजगारी, गरीबी, महंगाई और सोशल मीडिया को लेकर भी कई सारी चीजें थीं। इसके बाद सपा अध्यक्ष ने अपने देश को लेकर कहा कि, हमारा देश और भी ज्यादा खुशहाल हो और हम सब यहां अच्छे भविष्य की मनोकामना करते हैं।

नेपाल में क्या हैं हाल?

नेपाल के हालातों की बात करें, तो यहां पर काठमांडू में जगह-जगह आगजनी जैसी हरकतें हो रही थीं। वहीं, अभी नेपाल में अंतरिम सरकार को चुनने को लेकर बवाल हो रहा है। जस्टिस कार्की को लेकर सभी मान गए हैं लेकिन अब राष्ट्रपति नहीं मान रहे हैं।

Created On :   12 Sept 2025 3:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story