डिप्टी सीएम पद को लेकर उलझी JDU: निशांत कुमार का नाम सबसे आगे लेकिन वो तैयार नहीं! इन नामों पर नीतीश कुमार लेंगे आखिरी फैसला, लिस्ट में महिला नेताओं के नाम भी शामिल

निशांत कुमार का नाम सबसे आगे लेकिन वो तैयार नहीं! इन नामों पर नीतीश कुमार लेंगे आखिरी फैसला, लिस्ट में महिला नेताओं के नाम भी शामिल
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार इस पद को संभालेंगे। लेकिन सूत्रों का कहना है कि निशांत कुमार डिप्टी सीएम नहीं बनाना चाहते हैं।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में मुख्यमंत्री को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। लेकिन अभी भी उपमुख्यमंत्री को लेकर मामला उलझा हुआ है, क्योंकि बीजेपी कोटे से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सीएम पद के लिए विधायक दल की बैठक में चुन लिया गया है। उनके मुख्यमंत्री बन जाने से डिप्टी सीएम का पद खाली हो जाएगा। इसको लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार इस पद को संभालेंगे। लेकिन सूत्रों का कहना है कि निशांत कुमार डिप्टी सीएम नहीं बनाना चाहते हैं, बल्कि वे जेडीयू की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं, अन्य सूत्रों ने बताया कि निशांत पहले विधायक या एमएलसी बनकर सदन पहुंचेंगे। इसके बाद सरकार में शामिल होंगे।

नीतीश कुमार का अंतिम फैसला

बताया जा रहा है कि निशांत कुमार को मनाने का दौर जारी है। अगर पार्टी नेताओं को इसमें कामयाबी हासिल हो जाती है तो वो भी 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी के साथ डिप्टी सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। लेकिन अंत तक नहीं माने तो इसके बाद नीतीश कुमार फैसला लेंगे और साथ में बताया गया है कि नीतीश अपने किसी करीबी नेता को उपमुख्यमंत्री बना सकते हैं। इसके लिए वे पार्टी अध्यक्ष होने के नाते मान्य है। सूत्रों ने आगे बताया कि मंगलवार को होने वाली जेडीयू की बैठक निशांत कुमार के मसले की वजह से टाल दी गई है।

डिप्टी सीएम के लिए इन नामों पर चर्चा

अगर निशांत कुमार डिप्टी सीएम पद के लिए नहीं माने तो ऐसे में नीतीश कुमार के चेहते किसी भी सीनियर लीडर को मौका मिल सकता है। इसके लिए जेडीयू के वरिष्ठ नेता बिजेंद्र प्रासद यादव, विजय कुमार चौधरी श्रवण कुमार, ललन सिंह और संजय झा जैसे नामों पर चर्चा हो रही है। वहीं अगर महिला को डिप्टी सीएम बनाया जाता है तो लेशी सिंह और शीला मंडल में से किसी एक नाम पर मुहर लग सकती है। वहीं अगर दलित नेता की बात की जाए तो इसमें अशोक चौधरी, सुनील कुमार और रत्नेश सदा के नाम में से किसी एक का नाम सामने आ सकता है। हालांकि, यह भी चर्चा हो रही है कि एनडीए के मौजूदा मॉडल के आधार पर जेडीयू कोटे से दो डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं, जैसे नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री रहते बीजेपी कोटे से सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को चुना गया था।

Created On :   14 April 2026 5:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story