Tamil Nadu Legislative Assembly Elections 2026: विजय ने बुनकरो से कर दिया बड़ा वादा, कहा- सरकार बनी तो खेती के लिए लिए गए कर्ज को करेंगे माफ

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर पार्टियां वादे पर वादे कर रही हैं। इसी बीच तमिलागा वेट्री कझगम (TVK) पार्टी के चीफ और अभिनेता से नेता बने थलापति विजय मंगलवार (14 अप्रैल) को पेराम्बुर व तिरुचिरापल्ली पूर्व विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बुनकर परिवारों से बड़ा वादा किया है। विजय ने कहा हम आपके खाते में 30,000 रुपए और दस लाख का बीमा मुहैया करवाएंगे। विजय ने किसानों से कहा हमारी सरकार बनी तो खेती के लिए जो लोन लिया जाता है वह मांफ करेंगे और 100 फीसदी फसल बीमा उपलब्ध कराएंगे।
विजय ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना ओपीएस को पुन: लागू किया जाएगा। सरकारी अधिकारियों के तबादलों को पूरी तरह पारदर्शी तरीके से किया जाएगा, जिससे भ्रष्टाचार और पक्षपात पर अंकुश लगेगा। आगे उन्होंने अगर TVK सत्ता में आएगी तो राज्य के बुनकरों, किसानों और सरकारी कर्मचारियों के जीवन को बेहतर बनाएगा। उन्होंने लोगों को कहा कि टीवीके को एक मौका देने की अपील की ताकि तमिलनाडु में सच्चा विकास हो सके।
इस बार विधानसभा चुनाव में चतुष्कोणीय मुकाबला है, लेकिन सीधे तौर पर लड़ाई TVK और DMK (द्रविड़ मुनेत्र कषगम) के बीच है। विजय ने कन्याकुमारी में एक जन सभा को संबोधित करते हुए कहा यह चतुष्कोणीय या 40 कोणीय मुकाबला नहीं है। यहां केवल दो पक्ष हैं एक टीवीके और दूसरी डीएमके। क्या आप जनता की आवाज को दबाने वाली स्टालिन की सरकार चाहते हैं या TVK की जो जनता से हमेशा प्यार करती है।
बता दें, चुनाव आयोग की ओर से घोषित कार्यक्रम के मुताबिक, यहां चुनाव एक चरण में होगा। मतदान 23 अप्रैल को होगा, जबकि वोटों की गिनती 4 मई को होगी।
Created On :   15 April 2026 12:21 AM IST












