Bihar News: नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने पद संभालते ही अधिकारियों की लगाई क्लास, जारी किए 11 फरमान

नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने पद संभालते ही अधिकारियों की लगाई क्लास, जारी किए 11 फरमान

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान गुरुवार (07 मई) को नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार और 31 अन्य नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। नीतीश कुमार के बेटे निशात कुमार को स्वास्थ्य विभाग (Health Ministry) दिया गया है। पदभार संभालते ही निशांत शुक्रवार (8 मई) को अपने कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। मीटिंग के दौरान उन्होंने सख्त रवैया अपनाते हुए जीरो टॉलरेंस नीति को अपनाने को कहा है। इसके साथ ही मरीजों के डेटा को डिजिटल करने के निर्देश दिए हैं। निशांत ने 11 पॉइंट पर अधिकारियों को काम करने के लिए कहा।

निशांत ने अधिकारियों से क्या-क्या कहा?

  1. भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति का कड़ाई से पालन करें। जनता को बेहतर, सुलभ एवं पारदर्शी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
  2. आर्सेनिक, आयरन युक्त और अशुद्ध पेयजल से होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए कदम उठाएं। पीएचडी विभाग से समन्यवय स्थापित करें। पानी की गुणवत्ता सही करके ऐसी बढ़ती बीमारियों से कम करें।
  3. मरीजों का पूरा चिकित्सा रिकॉर्ड डिजिटलाइज किया जाए।
  4. आयुष चिकित्सा पद्धति से इलाज कराने वाले मरीजों का भी डिजिटल रिकॉर्ड होना चाहिए।
  5. अस्पतालों में इलाज कराने जो भी लोग आते हैं उनसे फीडबैक लिया जाए।
  6. ट्रॉमा सेंटर को मानक रूप से क्रियाशील बनाएं, सड़क हादसों वालों इलाकों को चिह्नित कर जरूरत के हिसाब से एंबुलेंस की सुविधा सुनिश्चित की जाए।
  7. ग्रामीण क्षेत्रों में डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। इसके लिए चिकित्सकों को प्रोत्साहित किया जाए।
  8. सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पतालों से लेकर स्वास्थ्य केंद्रों तक जहां-जहां पद खाली पड़े हैं उनको भरा जाए।
  9. ऑपरेशन थियेटर की साफ-सफाई का मानकों के अनुसार होना चाहिए।
  10. स्वास्थ्य विभाग के पूरे सिस्टम को जनता के लिए सुलभ और उपयोगी बनाया जाए।
  11. गंभीर बीमारी के मरीजों को बिहार से बाहर न जाना पड़े, इस दिशा में भी काम हो।

Created On :   9 May 2026 12:04 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story