Nashik TCS Case: 'हमारी पार्टी के ऊपर फालतू...' नासिक टीसीएस मामले में AIMIM ने किया स्पष्ट

हमारी पार्टी के ऊपर फालतू... नासिक टीसीएस मामले में AIMIM ने किया स्पष्ट
नासिक टीसीएस मामले के मुख्य आरोपी निदा खान की गिरफ्तारी हो गई है। इसके साथ ही AIMIM पार्षद पर उन्हें संरक्षण देने के आरोप लगे हैं। इस मामले में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान का बयान सामने आया है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नासिक टीसीएस मामले के मुख्य आरोपी निदा खान की गिरफ्तारी हो गई है। इसके साथ ही AIMIM पार्षद पर उन्हें संरक्षण देने के आरोप लगे हैं। इस मामले में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान का बयान सामने आया है। उनका कहना है कि उनकी पार्टी ने हमेशा से हर धर्म और जाति का सम्मान किया है। वे कायदे और कानून को मानने वाले लोग। साथ ही कहा कि संविधान को भी मानते हैं। उसी के दायरे में रहकर काम करते हैं। उन्होंने कहा कि जो आरोप उनकी पार्टी पर लगे है, ये बेबुनियाद है।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए वारिस पठान ने कहा, "हमारी पार्टी के ऊपर फालतू के आरोप लगाते हैं। इनके पेटो में हमें देखने के साथ ही दर्द हो जाता है। अब निदा खान गिरफ्तार हुई है तो पुलिस प्रशासन है, उसकी जांच चल रही है। उसको गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में ले जाया गया है।"

शिवसेना नेता पर लगे आरोपों पर क्या कहा?

शिवसेना नेता संजय शिरसाट पर लगे आरोपों पर वारिस पठान ने कहा, "हमारी पार्टी के नेता इम्तियाज जलील ने संजय शिरसाट के जितने स्कैम थे, करप्शन, घोटाले का पर्दाफाश किया था। औरंगाबाद में पूरी मीडिया के सामने उन्होंने बताया था कि किस तरह से उन्होंने घोटाले किए। संजय शिरसाट के पूरे स्कैम का भांडा फोड़ा था, तो इनको मौका मिला है तो हमारी पार्टी के ऊपर पूरा आरोप लगा रहे हैं। अरे भाई जांच करो। हम भी कायदा कानून जानते हैं. पुलिस रिमांड में लेगी और जो जांच में सामने आएगा तो फेस करेंगे लेकिन उसके पहले ही सभी को बदनाम करना गलत है।"

किसी ने किया आतंकवादी घोषित

AIMIM लीडर ने बताया, "मैं विचाराधीन मामलों पर बोलना नहीं चाहता, लेकिन इस केस के अंदर शुरू से क्या देख रहे हैं? पहले कहा गया कि वह HR की हेड थी। टीसीएस ने कहा, नहीं, वह हमारी हेड नहीं थीं। कहा गया कि वह सिर्फ एक टेली-रिप्लायर थीं। एक लड़की के ऊपर ठीकरा फोड़ दिया, किसी ने आतंकवादी घोषित कर दिया तो किसी ने कुछ और कहा। क्या मुसलमान होना जुर्म हो गया है?"

Created On :   8 May 2026 10:17 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story