संसद का मॉनसून सत्र: सदन में विपक्ष की मांग, डोनेशन में धोखाधड़ी, आस्था के साथ विश्वासघात, NEET केस पर पहले चर्चा हो

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संसद के मॉनसून सत्र के पहले दिन नीट परीक्षा धांधली को लेकर विपक्षी दलों के सांसदों ने सरकार पर कई आरोप लगाते हुए निशाना साधा। TMC सांसद सागरिका घोष ने न्यूज एजेंसी एएनआई कहा सत्र शुरू होने वाला है। देश के सामने गंभीर मुद्दे हैं। डोनेशन में धोखाधड़ी, आस्था के साथ विश्वासघात, NEET परीक्षा का मुद्दा - जिसमें 20 बच्चों ने आत्महत्या की। टीएमसी सांसद ने कहा संसद में ये सभी मुद्दे उठाएंगे। उन्होंने ये भी कहा हम किसी भी तरह से पार्टियों को तोड़ने का मुद्दा भी उठाएंगे। हम यह भी मांग करेंगे कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री नीट परीक्षा पर अपनी चुप्पी तोड़ें, उन्होंने 20 छात्रों की आत्महत्या पर एक शब्द भी नहीं कहा है, हम ये सभी मुद्दे उठाएंगे। इस दौरान टीएमसी नेता ने कहा चर्चा के दौरान पीएम मोदी को सदन में मौजूद रहने की बात भी कही। उन्होंने ये भी कहा हम सब एकजुट हैं और एकजुट होकर अपने मुद्दे उठाएंगे।
यह भी पढ़े -लोकसभा में कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस सांसदों ने दिए स्थगन प्रस्ताव, राम मंदिर चंदा हेराफेरी, नीट पेपर लीक और काम रोको प्रस्ताव पर विपक्ष का नोटिस
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मीडिया कहा भारत की शिक्षा व्यवस्था की भारी विफलता के लिए जवाबदेही तय होनी चाहिए। कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मीडिया से कहा आज देश बड़ी विकट परिस्थिति में खड़ा है, सबसे पहले सरकार को NEET पर जवाब देना चाहिए, उसके बाद अन्य किसी बिल पर चर्चा होनी चाहिए।
मंंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने मीडिया से कहा संसद का सत्र इसलिए होता है ताकि हम हर मुद्दे पर बात कर सकें। हम चाहते हैं कि सत्र चले और ये लोग अपने प्रश्न हमारे सामने रखें लेकिन अगर लोग उत्पाद मचाएंगे तो वह ठीक नहीं है। जनता ने जिस सरकार को चुना है तो सरकार कैसे चलेगी ये उन्हीं का अधिकार है।
यह भी पढ़े -लोकसभा में कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस सांसदों ने दिए स्थगन प्रस्ताव, राम मंदिर चंदा हेराफेरी, नीट पेपर लीक और काम रोको प्रस्ताव पर विपक्ष का नोटिस
कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने संसद के मानसून सत्र पर एएनआई से कहा सदन में पूरे विपक्ष ने यह मांग की है कि पेपर लीक पर सदन में चर्चा होनी चाहिए और धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए। कांग्रेस एमपी ने केंद्र सरकार पर पूरी शिक्षा प्रणाली को तबाह करने का आरोप लगाया है। सरकार हमारे देश के भविष्य को ही खत्म कर रही है।
JDU सांसद संजय झा ने एएनआई से कहा सरकार ने NEET पर कोई कवर अप नहीं किया है। पेपर लीक के बाद NEET की परीक्षा रद्द की गई और जिन लोगों ने यह किया, उनपर कार्रवाई हुई और उसके बाद फिर से NEET की परीक्षा आयोजित की गई, जो भी कमी रही उसको ठीक किया जाएगा।
Created On :   20 July 2026 3:09 PM IST













