कैबिनेट बदलाव!: पीएम मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे बैठक, मंत्रालयों के काम का होगा हिसाब, मंत्रियों की होगी समीक्षा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कल सोमवार को केंद्र सरकार के मंत्रियों की एक अहम बैठक होगी, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बैठक में मंत्रालयों के कामकाज,और संबंधित मंत्रियों के प्रदर्शन पर चर्चा होगी। राजनीति जानकार इस मीटिंग को कैबिनेट बदलाव और विस्तार से जोड़कर देख रहे है।
यह भी पढ़े -विपक्षी दलों में बैठे 'फूफा' लोग नहीं चाहते हैं देश का विकास, समृद्धि और उन्नति हो भाजपा नेता
सोमवार शाम को होनी वाली इस अहम बैठक में सामाजिक न्याय और जनकल्याण से जुड़े कामों पर विशेष फोकस रहेगा। इसके लिए सिर्फ उन राज्यमंत्रियों और स्वतंत्र प्रभार वाले राज्यमंत्रियों को बुलाया गया है, जिनका विभाग समाज कल्याण से जुड़ा है। कल जिन मंत्रालयों की बैठक होने वाली है, उनमें शिक्षा मंत्रालय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय और कृषि मंत्रालय शामिल रहेंगे। इस दौरान देखा जाएंगा कि केंद्र सरकार की योजनाएं धरातल पर जनता के बीच कितनी तेजी से पहुंची हैं और मंत्रियों की कार्यशैली और जिम्मेदारियों पर चर्चा होगी, किसने किस तरह अपनी भूमिका निभाई हैं। सूत्रों के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में अन्य मंत्रालयों के मंत्रियों के साथ भी इसी तरह की बैठकें होंगी।
यह भी पढ़े -एसआरसीसी शताब्दी समारोह में पीएम मोदी का भाषण छात्रों को आया पसंद, बोले- जिम्मेदारी का अहसास हुआ
पीएम मोदी आगामी दिनों में राज्यमंत्रियों के साथ अलग से ऐसी अहम बैठकें करेंगे। जिसका उद्देश्य अलग-अलग मंत्रालयों के कामकाज को एक साथ समझना है। इन बैठकों को मोदी कैबिनेट विस्तार और फेरबदल से जोड़कर देखा जा रहा है। यानि मोदी कैबिनेट से कई वरिष्ठ मंत्रियों की छुट्टी होने वाली है। हालांकि अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
Created On :   6 Sept 2026 4:15 PM IST










