Uttar Pradesh News: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, योगी सरकार के मंत्री ने किया पलटवार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, योगी सरकार के मंत्री ने किया पलटवार
अखिलेश यादव ने जीडीपी को लेकर केंद्र और मस्जिद मामले में राज्य की योगी सरकार पर किया हमला , मंत्री भूपेन्द्र चौधरी ने सपा पर किया पलटवार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश में कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने वाले है, उससे पहले प्रदेश का राजनीति माहौल गरम हो रहा है। बीते दिन सहारनपुर में जिला प्रशासन ने कलेक्ट्रेट में स्थिति मस्जिद पर बुलडोजर चला दी। इसे लेकर विपक्ष सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार पर हमलावर है। सपा चीफ अखिलेश यादव ने मस्जिद मामले पर योगी सरकार और जीडीपी को केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा।

मस्जिद मामले को लेकर बीजेपी सरकार पर आरोप लगाता हुए कहा समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा भाजपा ने सहारनपुर में मस्जिद को गिराने का काम किया। जो इसमें शामिल थे, कानून उन्हें सजा देगा। प्रशासन कोर्ट में अपील के लिए वक्त नहीं दे रहे। क्या जल्दी थी? उनका अधिकार छीन रहे हो। भाजपा के लोग कानून की परवाह नहीं करते। 16 घंटे के अंदर मस्जिद गिरा दी गई। लोग दुखी हैं, यही लोग भाजपा को हटाने का काम करेंगे।

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सकल घरेलू उत्पाद और आर्थिक स्थिति पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा आज GDP को लेकर बहस चल रही है ,आज सबसे बड़ा सवाल है कि आज महंगाई और बेरोजगारी है।, जिस तरह से महंगाई है उससे तो ऐसा लगता है कि GDP में कोई इजाफा नहीं है। अखिलेष ने आगे कहा आज लोगों के पास इलाज के लिए एंबुलेंस नहीं है और अस्पताल में इलाज नहीं है। अब जनता तैयार है भाजपा को सबक सिखाने के लिए।

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री भूपेन्द्र चौधरी ने सहारनपुर में अवैध मस्जिद गिराने पर सपा के सवाल पर पलटवार करते हुए समाजवादी पार्टी हर अवैध गतिविधि में शामिल होने का आरोप लगाया है। अगर सरकार ने अवैध अतिक्रमण को तोड़ने का काम किया है तो समाजवादी पार्टी के पेट में क्यों दर्द हो रहा है? सपा को एक समाज का तुष्टीकरण करना है। एक समाज को वोटबैंक की तरह देखना है। समाजवादी पार्टी ने हमेशा अवैध गतिविधियों का समर्थन किया है।

Created On :   6 Sept 2026 6:10 PM IST

Tags

Next Story