उत्तरप्रदेश सियासत: तलाक के बीच प्रतीक यादव का पत्नी अपर्णा यादव पर हमला, कहा -'अपने बच्चे की कसम खाता हूं कि इससे ज्यादा...'

समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव के भाई प्रतीप यादव ने पत्नी अपर्णा यादव को तलाक देने का फैसल कर लिया है। इस बीच सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में अपर्णा यादव ने उन्होंने अपर्णा यादव पर हमला बोला है।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव के भाई प्रतीप यादव ने पत्नी अपर्णा यादव को तलाक देने का फैसल कर लिया है। इस बीच सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में अपर्णा यादव ने उन्होंने अपर्णा यादव पर हमला बोला है। प्रतीक ने कहा है कि वो अपने बच्चे की कसम खाकर कहते हैं कि अपने जीवन में उन्होंने सबसे बड़ा झूठा देखा है। अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में उन्होंने अपर्णा यादव को अब तक का सबसे स्वार्थी शख्स करार दिया।

प्रतीक यादव ने एक्स पर अपर्णा यादव को लेकर किया पोस्ट

एक्स पर पोस्ट में प्रतीक यादव ने लिखा, "मां से रिश्ता तुड़वा दिया। पिता से रिश्ता तोड़ा। अपने भाई से रिश्ता तोड़ा। सिर्फ मशहूर होना चाहती है। मैं अपने बच्चे की कसम खाकर कहता हूं कि मैंने अपने जीवन का सबसे झूठा इंसान देखा। इतना खुदगर्ज़ इंसान मैंने आज तक नहीं देखा।"

इसके अलावा प्रतीक यादव ने एक दूसरे पोस्ट में लिखा, "मैं जल्द से जल्द इस मतलबी औरत को तलाक देने जा रहा हूं। उसने मेरे पारिवारिक रिश्ते खराब कर दिए। वह बस मशहूर और प्रभावशाली बनना चाहती है। अभी मेरी मानसिक हालत बहुत खराब है और उसे कोई फर्क नहीं पड़ता है क्योंकि उसे सिर्फ अपनी ही चिंता है। मैंने इतनी बुरी आत्मा कभी नहीं देखी, और मेरा दुर्भाग्य था कि मैंने उससे शादी की।"

बता दें, प्रतीक यादव उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलयाम सिंह और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे हैं। वह अखिलेश यादव के सौतेले भाई हैं। प्रतीक यादव की दो बेटियां हैं। साल 2012 में प्रतीक यादव और अपर्णा यादव ने शादी की थी। उनकी शादी में कई नामचीन हस्तियां शामिल हुई थी। प्रतीक यादव के बारे में कहा जाता है कि सक्रिया राजनीति से दूर रहते हैं। वह मुख्य रूप से बिजनेसमैन हैं और अक्सर अपनी हाई-प्रोफाइल लाइफस्टाइल के लिए सुर्खियों में रहते हैं।

कौन हैं अपर्णा यादव?

उत्तरप्रदेश की सियासत में अपर्णा यादव काफी बड़ी चेहरा है। अपर्णा यादव बड़े सियासी घराने से ताल्लुक रखती हैं। वो सपा के संस्थापक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की सबसे छोटी बहू हैं। उनकी शादी प्रतीक यादव से हुई। राजनीति से अलग वो प्रशिक्षित क्लासिकल और सेमी-क्लासिकल सिंगर भी हैं। अपर्णा मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वाली हैं। साल 2022 में अचानक सपा को छोड़कर उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया था। वो समाजवादी पार्टी के टिकट पर लखनऊ कैंट से चुनाव लड़ चुकी हैं।

Created On :   19 Jan 2026 11:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story