कश्मीरी पंडित पलायन दिवस: पुनर्वास को लेकर एनसी नेताओं ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

डिजिटल डेस्क, जम्मू। जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कश्मीरी पंडित पलायन दिवस पर कहा उन्हें कौन रोकता है, किसी ने नहीं रोका। घर जाएं, वहां बहुत से पंडित रह रहे हैं, अपने गांव में आराम से बैठे हैं, कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास पर उन्होंने कहा मेरे वक्त में मैंने इनसे कहा था कि घर भी बना कर देंगे। उसके बाद हुकूमत चली गई। अब दिल्ली हुकूमत को देखना है।
यह भी पढ़े -विवेक अग्निहोत्री ने याद किया 19 जनवरी 1990 का काला दिन, कश्मीरी पंडितों के पलायन पर कही बड़ी बात
कश्मीरी पंडित पलायन दिवस पर जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने कहा जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस की हमेशा मांग रही है कि कश्मीरी पंडित अगर कश्मीर में वापस आना चाहते हैं तो पुनर्वास किया जाए। कश्मीर की खूबसूरती कश्मीरी पंडितों के बिना अधूरी है। हम उम्मीद करते हैं कि केंद्र सरकार जल्द से जल्द फैसला लेगी और कश्मीरी पंडितों को अपने घर वापस लेकर जाएगी।
Created On :   19 Jan 2026 5:40 PM IST





