PM Modi's visit to West Bengal: प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल में रैली को किया संबोधित, कहा- ब्रिटिश शासन के खिलाफ वंदे मातरम्, जनता से डबल इंजन सरकार बनाने की अपील

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंच गए है, लेकिन उनका हेलीकॉप्टर लो विजिबिलिटी होने के कारण नादिया के ताहेरपुर में लैंड नहीं हो पाया, क्योंकि यही पर पीएम मोदी रैली को संबोंधित करने वाले थे। इसके बाद उनका हेलीककॉप्टर कोलकाता एयरपोर्ट लैंड कराया गया। यहीं से उन्होंने वर्चुअली माध्यम से रैली को संबोधित किया। जानकारी मिली है कि मौसम काफी खराब होने के कारण वे रैली स्थल तक नहीं पहुंच पा रहे थे।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि मौसम सही नहीं होने के कारण कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करना पड़ा। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत महान साहित्यकार बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को नमन किया और कहा कि वंदे मातरम् ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष का मंत्र था। उन्होंने आगे कहा, "वंदे मातरम् को राष्ट्र निर्माण का मंत्र बनाना है।"
ट्रेन हादसे पर जताया दुख
पीएम मोदी ने अपने संबोधित में बीजेपी के कुछ कार्यकर्ताओं का भी जिक्र किया है, ये वही कार्यकर्ता है, जो इस रैली में शामिल होने के लिए पहुंच रहे थे, लेकिन ट्रेन हादसे में उनकी मौत हो गई। इसके लिए उन्होंने गहरा दुख जताया है और परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्तमाना की केंद्र सरकार देश के नागरिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। उनका आगे कहना है कि जीएसटी ने बंगाल समेत पूरे भारत के लोगों को बड़ी राहत देने का काम किया गया है। इस वजह से दुर्गा पूजा और अन्य त्योहारों के समय भारत के नागरिकों को काफी लाभ पहुंचा है।
पीएम मोदी ने जनता से की अपील
पीएम मोदी ने गांग नदी का जिक्र करते हुए कहा कि वह बिहार से बहती हुई बंगाल तक पहुंचती है और बिहार भी बंगाल को रास्ता दिखा रहा है। उन्होंने बताया कि किसी भी हालत में बंगाल को जंगलराज से फ्री करना होगा और यह बात हर उम्र के लोग कर रहे हैं। उन्होंने जनता से आगे कहा कि राज्य में कई विकास परियोजनाए प्रदेश सरकार की वजह से नहीं हो पा रही है। उन्होंने आगे कहा कि अगर टीएमसी बीजेपी को रोकना चाहती है तो रोके, लेकिन अपने राजनीतिक फायदे के लिए विकास को रोकने की बात समझ से परे लग रही है। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की है वे एक बार प्रदेश में बीजेपी को एक मौका दें और डबल इंजन की सरकार बनने दें। इस दौरान उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार राज्य के विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबंद्ध रहेगी।
Created On :   20 Dec 2025 3:17 PM IST













