अंतिम यात्रा: रामगढ़ के नेमरा गांव में झारखंड आंदोलन के प्रणेता, पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी होंगे शामिल

रामगढ़ के नेमरा गांव में  झारखंड आंदोलन के प्रणेता, पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी होंगे शामिल
  • रांची में भावभीनी विदाई, विधानसभा और पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि
  • सभी दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, मोरहाबादी में उमड़ा जनसैलाब
  • शोक की लहर ,अंतिम जोहार संदेश के साथ बैनर, होर्डिंग और पोस्टरों से पूरा झारखंड पटा

डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड के पूर्व सीएम और झारखंड मुक्ति मोर्चा के फाउंडर, झारखंड आंदोलन के प्रणेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार आज मंगलवार को रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में होगा। अंतिम दर्शन करने के लिए कई राजनैतिक दलों के नेता, कार्यकर्ता नेमरा पहुंच रहे है। उनके अंतिम संस्कार में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के शामिल होने की खबर है। अंतिम संस्कार मंगलवार शाम तीन बजे उनके पैतृक गांव नेमरा में संपन्न होगा। युवा से लेकर बुजुर्ग तक उन्हें याद कर रहे है।

नेता प्रतिपक्ष, राज्य सरकार के मंत्री, झामुमो के पदाधिकारी, विपक्षी दलों के प्रतिनिधि और शिबू सोरेन के अनुयायी बड़ी संख्या में उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन और अंतिम यात्रा में शामिल होंगे।

अंतिम संस्कार से पूर्व शिबू सोरेन के पार्थिव शरीर को रांची स्थित विधानसभा और झामुमो के केंद्रीय कार्यालय में रखा गया था। यहां कई पार्टी कार्यकर्ता, आमजन और राजनीतिक प्रतिनिधियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। यहां शोकसभा भी आयोजित की गई। पूरा झारखंड शोक की लहर में डूबा हुआ है।

Created On :   5 Aug 2025 2:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story