Rajasthan SIR News: फाइनल मतदाता सूची जारी होने के बाद जमकर सियासत, सत्तापक्ष और विपक्ष आमने-सामने लगाए दूसरे पर आरोप

फाइनल मतदाता सूची जारी होने के बाद जमकर सियासत, सत्तापक्ष और विपक्ष आमने-सामने लगाए दूसरे पर आरोप

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया के समापन के बाद शनिवार (21 फरवरी) को फाइनल मतदाता सूची जारी की गई। फाइनल वोटर लिस्ट जारी होने के बाद जमकर सियासत हो रही है। सत्ता पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस ने कहा कि एसआईआर के दौरान गलत तरीके से लोगों के नाम काटे गए। अब नई लिस्ट में 12 लाख लोगों के नाम जोड़े गए हैं। उसमें भी गड़बड़ी हुई है, उनकी जांच होनी चाहिए।

कांग्रेस पार्टी के नेता रफीक खान ने कहा नई लिस्ट में जिन लोंगों के नाम जुड़े हैं वह गलत तरीके से जोड़े गए हैं। हम उन नामों को वोटल लिस्ट से बाहर करेंगे। अगर जरूरत पड़ी तो मामले को कोर्ट तक लेकर जाएंगे। राजस्थान कांग्रेस पार्टी के प्रांतीय प्रमुख (State Head) गोविंद सिंह डोटासरा ने सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, ''नई वोटर लिस्ट अब बीजेपी को ही रास नहीं आ रही है। कांग्रेस की सक्रियता के चलते बीजेपी अपने मकसद में पूरी तरह कामयाब नहीं हो पाई है।''

कांग्रेस पर पलटवार करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि जिन लोगों के नाम काटे गए हैं वो सभी बांग्लादेश के रहने वाले हैं। भाजपा के विधायक और फायरब्रॉड नेता बालमुकुंद आचार्य ने कहा, ''अगर गलत लोगों के नाम कटे हैं तो उसमें कांग्रेस को ऐतराज नहीं होना चाहिए। कांग्रेस गलत तरीके से वोटरों का नाम जोड़े हुए थी, ऐसे लोग देश का नुकसान कर रहे थे।

बालमुकुंद आचार्य कहा, ''इस बारे में चुनाव आयोग ने निष्पक्ष तरीके से काम किया है। अगर किसी सही व्यक्ति का नाम किसी वजह से कट गया है तो वह आगे उन्हें फिर से जुड़वा सकता है। इसे लेकर हंगामा करने की कोई जरूरत नहीं है।''

Created On :   22 Feb 2026 1:26 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story