Rajasthan SIR: 'नई वोटर लिस्ट अब बीजेपी को ही रास...' राजस्थान की फाइनल मतदाता सूची पर कांग्रेस ने बीजेपी से किए ये सवाल

नई वोटर लिस्ट अब बीजेपी को ही रास... राजस्थान की फाइनल मतदाता सूची पर कांग्रेस ने बीजेपी से किए ये सवाल
राजस्थान में चुनाव आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद फाइनल मतादात सूची जारी कर दी है। इसके बाद से ही राजनीति सरगर्मी तेज हो गई है।

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान में चुनाव आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद फाइनल मतादात सूची जारी कर दी है। इसके बाद से ही राजनीति सरगर्मी तेज हो गई है। इसकी फाइनल सूची को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष एक-दूसरे पर हमलावर बने हुए हैं। कांग्रेस ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एसआईआर के नाम पर गलत तरीके से लोगों के नाम हटाए गए हैं। कांग्रेस ने आगे कहा कि जिन 12 लाख नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए है, इसमें भी कई गड़बड़ी है। जिन जांच होनी चाहिए।

नए नामों की दी जाएगी चुनौती

विधानसभा में मुख्य सचेतक और कांग्रेस विधायक रफीक खान का कहना है कि मतदाता सूची में जोड़े गए नामों को चुनौती दी जाएगी। अगर जरूरत भी पड़ी तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा। वहीं, राज्य कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा एसआईआर को लेकर सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है, "नई वोटर लिस्ट अब बीजेपी को ही रास नहीं आ रही है। कांग्रेस की सक्रियता के चलते बीजेपी अपने मकसद में पूरी तरह कामयाब नहीं हो पाई है।"

बीजेपी ने कांग्रेस के सवालों पर किया पलटवार

वहीं, कांग्रेस के द्वारा उठाए गए सवालों पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि हटाए गए नामों में ज्यादातर बांग्लादेशी नागरिक है। बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य ने बताया, "अगर गलत लोगों के नाम कटे हैं तो उसमें कांग्रेस को ऐतराज नहीं होना चाहिए। कांग्रेस गलत तरीके से वोटरों का नाम जोड़े हुए थी, ऐसे लोग देश का नुकसान कर रहे थे।"

उन्होंने यह भी कहा, "इस बारे में चुनाव आयोग ने निष्पक्ष तरीके से काम किया है। अगर किसी सही व्यक्ति का नाम किसी वजह से कट गया है तो वह आगे उन्हें फिर से जुड़वा सकता है। इसे लेकर हंगामा करने की कोई जरूरत नहीं है।"

Created On :   22 Feb 2026 1:48 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story