Pune Municipal Corporation Election: नगर निकाय चनाव में शरद पवार और अजित पवार के गठबंधन पर बोलीं सुप्रिया सुले, जानें क्या कहा?

By - Desk Author |23 Dec 2025 4:13 PM IST
सुप्रिया सुले ने चुनाव को लेकर कहा है कि पुणे का चुनाव किसी व्यक्ति का नहीं है बल्कि यहां के लोगों का चुनाव है।
डिजिटल डेस्क, मुंबई। पुणे नगर निगम चुनाव में शरद पवार गुट और अजित पवार गुट के गठबंधन को लेकर बारामती से लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि अभी कोई औपचारिक बातचीत शुरू नहीं हुई है। उन्होंने ये भी कहा है कि पुणे के लिए पुणे के लोगों का विकास बहुत ही ज्यादा जरूरी है। पुणे के चुनाव में किसी भी व्यक्ति का नहीं बल्कि यहां के लोगों का चुनाव है। अभी तक तो ना हमारी तरफ से ऑफिशियल प्रस्ताव भेजा है और ना ही उनकी तरफ से कोई भी प्रस्ताव आया है। चर्चा हर वार्ड में हो रही है और सभी का अलग-अलग कैलकुलेशन है।
कांग्रेस से क्या बोलीं सुप्रिया सुले?
सुप्रिया सुले ने कांग्रेस से अपील भी की है। उन्होंने कहा है कि किसी को गठबंधन में लेना है या नहीं लेना है ये तो चर्चा के बाद ही तय किया जाएगा। ये बच्चों वाली चीजें नहीं हैं। हर एक करियर का सवाल है, जिसको बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। हमारी कोशिश रहेगी कि महाविकास अघाड़ी साथ रहे और कांग्रेस के हमारी विनती है कि हम मिलकर चुनाव लड़ें।
यह भी पढ़े -सीएम योगी ने किसानों, एफपीओ, कृषि वैज्ञानिकों को किया सम्मानित, किसानों को दी ट्रैक्टर की चाबी
पुणे के हित में होगा काम- सुप्रिया सुले
सुप्रिया सुले ने ये भी कहा है कि हम जो भी करेंगे वो पुणे के हक में ही होगा। पुणे में सात साल से उनकी सत्ता है। पुणे में ट्रैफिक बढ़ रहा है। इन्होंने कौन सा 24 घंटे पानी दे दिया है। मेरी भी बिल्डिंग में भी टैंकर आता है। पॉल्यूशन की परेशानी भी ठीक हो जाएगी। दिल्ली में 11 सालों से उनकी सत्ता है और मुंबई-पुणे दोनों का वही हाल है। एयर पॉल्यूशन, नो सॉल्यूशन, ट्रैफिक नो सॉल्यूशन, स्कूल और हॉस्पिटल को भी ठीक किया है क्या? इसके अलावा गठबंध में कहा है कि आगे पीछे होता रहता है।
Created On :   23 Dec 2025 4:13 PM IST
Next Story












