Delhi Air Pollution: कैबिनेट ने दी ई-वेस्ट पार्क बनाने की मंजूरी, वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए सरकार का बड़ा कदम

कैबिनेट ने दी ई-वेस्ट पार्क बनाने की मंजूरी, वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए सरकार का बड़ा कदम
दिल्ली में खराब हो रही हवा की गुणवत्ता के बीच सरकार ने ई-वेस्ट पार्क बनाने की मंजूरी दे दी है। इससे वायु प्रदूषण काफी कम होगा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रण में लाने के लिए सरकार ने बड़ी पहल की है। होलांबी कलां में बनने वाले ई-वेस्ट पार्क को भी आज कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। दिल्ली के पर्यवरण मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने मंगलवार (23 दिसंबर) को मीडिया से बातचीत में कहा कि यह 11-11.5 एकड़ में फैला होगा। इससे प्रदूषण कंट्रोल में रहेगा। इसी के साथ उन्होंने कहा कि दिल्ली प्रदूषण कंट्रोल कमेटी ने रेखा गुप्ता सरकार को काफी रुपये दिए हैं। तो चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि होलांबी कलां में बनने वाले ई-वेस्ट पार्क को भी आज कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। जल्द ही दिल्ली में हमारा पहला ई-वेस्ट प्लांट शुरू होगा। यह 11 से 11.5 एकड़ में फैला होगा और प्रदूषण कंट्रोल के सबसे अच्छे स्टैंडर्ड को फॉलो करेगा। दिल्ली में 1000 से ज्यादा वॉटर बॉडीज हैं जिन्हें फिर से ठीक करने की जरूरत है। इनमें से दिल्ली सरकार ने MCD के साथ मिलकर लगभग 160 वॉटर बॉडीज को ठीक किया है, जिनमें से 134 सिर्फ दिल्ली सरकार की हैं।

उन्होंने आगे कहा कि DPCC (दिल्ली प्रदूषण कंट्रोल कमेटी) ने CM रेखा गुप्ता को 19 करोड़ रुपये दिए, और आज उन्होंने 100 करोड़ रुपये और देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि इस साल के अंदर 100% वॉटर बॉडीज को फिर से ठीक करने की कोशिश की जाएगी। दिल्ली में GRAP 4 के साथ, हमारा PUCC (पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट) कैंपेन 'नो PUC, नो फ्यूल' के नारे के साथ चल रहा था। GRAP की पाबंदियां हटने के बाद भी हम इसे जारी रखेंगे। हमें 12 ऐसे PUCC सेंटर मिले हैं जो गड़बड़ी कर रहे थे, और उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है और ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा।

ई-वेस्ट पार्क क्या है?

आपको बता दें कि, यह ऐसी जगह होती है जहां खराब इलेक्ट्रॉनिक के सामान फेंके या लाए जाते हैं। इसके बाद इन उपकरणों को रीसायकल किया जाता है। इसमें पुराने मोबाइल, टीवी, फ्रिज या लैपटॉप जैसी चीजें शामिल होती हैं।

दिल्ली में प्रदूषण का कहर

देश की राजधानी दिल्ली में बीते कई दिनों से वायु प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। मंगलवार (23 दिसंबर) को कई इलाकों में एक्यूआई 450 पार दर्ज किया गया जो बेहद गंभीर कैटेगरी में रखा गया है।

Created On :  

Tags

Next Story