TMC Leader Viral Video: भगवान राम पर TMC विधायक का विवादित बयान, बोले - 'वे मुस्लिम थे', सोशल मीडिया पर उठी फांसी देने की मांग

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पं. बंगाल विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिनों का समय बचा है। ऐसे में पक्ष-विपक्ष के नेता एक दूसरे पर जुबानी हमले कर रहे हैं, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है जब इन में से कोई वीडियो राजनीतिक और सामाजिक बहस का कारण बन जाते हैं। नेता का बोली गई एक लाइन पर ही बवाल खड़ा हो जाता है।
ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें टीएमसी विधायक मदन मित्रा भगवान राम को मुस्लिम बता रहे हैं। इस वीडियो को बीजेपी ने अपने ऑफिशियल हैंडल @BJP4India से शेयर किया है।
वीडियो को पोस्ट करते हुए बीजेपी ने लिखा, 'TMC नेता मदन मित्रा द्वारा भगवान श्रीराम को ‘मुसलमान’ बताया जाना केवल एक गैर-जिम्मेदार बयान नहीं, बल्कि हिंदू देवी-देवताओं और हिंदुओं की आस्था का अपमान है। टीएमसी की राजनीति अब इस हद तक गिर चुकी है कि वोट बैंक के लिए वह आस्था और विश्वास को भी निशाना बनाने से नहीं हिचकती। यह तुष्टिकरण नहीं, सोची-समझी अपमानजनक राजनीति है। क्या अयोध्या में सदियों के संघर्ष और प्रतीक्षा के बाद बने श्रीराम के भव्य और दिव्य मंदिर से TMC की हताशा इतनी बढ़ गई है कि अब वह भगवान राम और उनके करोड़ों भक्तों का अपमान कर रही है?'
यह भी पढ़े -SIR प्रक्रिया के बीच सीएम ममता बनर्जी का भड़काऊ बयान आया सामने, महिलाओं को कहा- 'किचन में हथियार हैं तो..'
फांसी देने की उठी मांग
सोशल मीडिया पर यूजर्स टीएमसी नेता के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। वह इसे जानबूझकर की गई हरकत बता रहे हैं। उनका कहना है कि ये केवल एक गैर जिम्मेदाराना बयान ही नहीं बल्कि करोड़ों हिंदुओं की आस्था पर हमला है। उनकी धार्मिक भावनाओं का अपमान है।
टीएमसी नेता के बयान से गुस्साए कई यूजर्स तो उन्हें फांसी तक देने की मांग कर रहे हैं। वहीं एक ने कमेंट किया कि 'केंद्र में आपकी (बीजेपी) सत्ता है कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं करते।' वहीं एक अन्य ने कहा, 'राजनीति अब इस हद तक गिर चुकी है वोट बैंक के लिए।'
Created On :  

