BJP का प्रहार: राहुल गांधी को शहजाद पूनावाला कि खुली चुनौती, चुनाव में धांधली का आरोप लगा रही कांग्रेस से मांगे सबूत, मसूद पर क्यों भड़के?

राहुल गांधी को शहजाद पूनावाला कि खुली चुनौती, चुनाव में धांधली का आरोप लगा रही कांग्रेस से मांगे सबूत, मसूद पर क्यों भड़के?
शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने हरियाणा चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे राहुल गांधी से सबूत की मांग की है। इसी के साथ इमरान मसूद के प्रियंका गांधी को पीएम बनाने वाले बयान पर भी पलटवार किया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इस वक्त खूब चर्चा में हैं। इसके पीछे की वजह, कांग्रेस सांसद की बयानबाजी है जो उन्होंने जर्मनी में बीजेपी खिलाफ की है। वहीं, केंद्र सरकार ने चुप्पी न साधते हुए राहुल गांधी पर जुबानी हमला करना शुरू कर दिया है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी विपक्ष के नेता को आड़े हाथों लिया है। पूनावाला ने मंगलवार (23 दिसंबर) को हरियाणा चुनाव में धांधली का आरोप लगा रही कांग्रेस से सबूत की मांग की है। उन्होंने कहा कि उस महिला की जानकारी दीजिए जिसने 200 बार वोट डाला है। इसके अलावा पूनावाला ने कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के प्रियंका गांधी को पीएम बनाने वाले बयान पर भी प्रतिक्रिया दी है। तो चलिए विस्तार से जानते हैं बीजेपी प्रवक्ता ने कांग्रेस को कैसे घेरा?

यह भी पढ़े -‘राहुल गांधी और जॉर्ज सोरोस दो जिस्म एक जान’, गौरव भाटिया ने राहुल गांधी को बताया 'मीर जाफर', ममता बनर्जी की सरकार पर भी बोला हमला

पूनावाला ने मांगे सबूत

जर्मनी में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयानों पर, बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा चुनाव में एक महिला ने 200 बार वोट दिया है। उन्होंने यह नहीं कहा कि उसका नाम 200 बार सामने आया; उन्होंने कहा कि उसने 200 बार वोट दिया। उन्होंने यह भी कहा कि शकुन रानी नाम की एक महिला ने दो बार वोट दिया। मैं राहुल गांधी को चुनौती देता हूं कि वे उस महिला की डिटेल्स बताएं और यह भी बताएं कि उसने 200 बार वोट कैसे दिया।

इमरान मसूद पर पलटवार

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बयान पर पूनावाला ने जोरदार प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने साफ कहा कि अब उन्हें राहुल गांधी पर कोई भरोसा नहीं है। 'राहुल हटाओ प्रियंका गांधी लाओ'। अब वह प्रियंका गांधी को प्रधानमंत्री बनाने की दिशा में काम करना चाहते हैं। रॉबर्ट वाड्रा ने खुद इसका समर्थन किया है। इसका मतलब है कि राहुल गांधी ने न सिर्फ जनता का वोट खो दिया है; उनके सहयोगियों ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया है, और अब जनपथ में भी दिक्कत लग रही है। राहुल गांधी के पास न तो 'जनमत' है, न 'संगत', और न ही 'जनपथ' का सपोर्ट है। कुछ दिन पहले ओडिशा कांग्रेस नेता मोहम्मद मोकिम ने भी कहा था कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को उनके लीडरशिप पदों से हटा देना चाहिए और उनकी जगह प्रियंका गांधी को लाना चाहिए। उन्हें तुरंत पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया। इससे ज्यादा साफ नहीं हो सकता कि किसी को भी राहुल गांधी पर भरोसा नहीं है।

इमरान मसूद ने क्या कहा था?

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा था कि क्या प्रियंका गांधी प्रधानमंत्री हैं? उन्हें प्रधानमंत्री बनाकर देखिए, फिर देखिए वह इंदिरा गांधी की तरह कैसे जवाब देंगी। वह प्रियंका गांधी हैं। उनके नाम के पीछे गांधी लगा है। वह इंदिरा गांधी की पोती हैं, जिन्होंने पाकिस्तान को इतना नुकसान पहुंचाया कि वे जख्म आज तक नहीं भरे हैं। उन्हें प्रधानमंत्री बनाकर देखिए, फिर देखिए वह कैसे जवाब देंगी। आप ऐसा करने की हिम्मत नहीं करेंगे।

Created On :   23 Dec 2025 2:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story