West Bengal Election 2026: 'आसुरी शक्तियों के खिलाफ उन्होंने युद्ध...' विश्वास कुमार ने ममता के इस्तीफे नहीं देने पर तोड़ी चुप्पी

आसुरी शक्तियों के खिलाफ उन्होंने युद्ध... विश्वास कुमार ने ममता के इस्तीफे नहीं देने पर तोड़ी चुप्पी
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद अब ममता बनर्जी के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देने पर राजनीति गरमाई हुई है। इस मामले में कुमार विश्वास ने टिप्पणी की है।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद अब ममता बनर्जी के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देने पर राजनीति गरमाई हुई है। इस मामले में कुमार विश्वास ने टिप्पणी की है। उनका कहना है कि भारत के लोकतंत्र की एक मर्यादा है, जिसका पालन करना चाहिए। उनके मना करने से कुछ भी नहीं होता है। जिस राजनीतिक दल के पास ज्यादा विधायक होंगे, उसके हाथ में सत्ता की बागडोर सौंप देनी चाहिए। ये बताया उन्होंने दिल्ली के मीडिया के सवालों पर दिया है।

ममता बनर्जी को दी सलाह

कुमार विश्वास ने चर्चा करते हुए कहा, "मैं आशा करता हूं कि उन्हें मंथन करना चाहिए, इस स्थिति पर पुनर्विचार करना चाहिए। वो बड़ी योद्धा हैं, वो बड़ी लड़ती रही हैं। पर दुर्भाग्य ये है कि वामपंथ के जिस आसुरी शक्तियों के खिलाफ उन्होंने युद्ध लड़ा था, कालांतर में वो सब असुर उनकी पार्टी में आ गए। मैं नई सरकार को भी ये सलाह दूंगा, उन्हें ये सूचित करूंगा कि जिनकी अस्थियों पर ये विजय ध्वज ठहराया है, उन्हीं का सम्मान हो। ऐसा न हो कि जो वामपंथ के समय में पटका पहनकर काम करते थे फिर तृणमूल में काम करते थे, वही चोला बदलकर इधर आ जाएंगे तो बंगाल को अपने दुखों से मुक्ति नहीं मिलेगी। मैं आशा करता हूं कि ऐसा होगा।"

बंगाल चुनाव के नतीजों पर दी प्रतिक्रिया

बंगाल विधानसभा चुनाव के 4 मई को नतीजे घोषित किए गए थे। इन पर उनका कहना है, "जब अति हो जाती है तो उसकी वर्जना होती ही है। आप एक बहुत बड़े समाज के हितों को, उनकी भावनाओं को अनवरत आहत करेंगे, अनवरत उसको चोट पहुंचाएंगे और निरंकुश रूप से कार्य करेंगे तो प्रजा इसी प्रकार का दंड देती है। ये लगातार हम लोकतंत्र में देखते हैं। मैं स्वयं उसका भोगी हूं।" बताते चले कि बंगाल चुनाव हारने के बाद ममता बनर्जी ने कहा था कि वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देगी। वहीं, दूसरे बयान में कहा था कि इसके लिए उन्हें बर्खास्त करना होगा, लेकिन इस्तीफा नहीं देंगी।

Created On :   7 May 2026 12:58 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story