Tamil Nadu Election 2026: 'इसे धोखाधड़ी कहा जाना चाहिए...' थलापति विजय की पार्टी को कांग्रेस के समर्थन पर शरद गुट ने क्या कहा?

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 का चुनाव कांग्रेस ने एमके स्टालिन की पार्टी डीएमके के साथ लड़ा। लेकिन परिणाम सामने आने के बाद पाला बदले हुए थलापति विजय की पार्टी टीवीके के साथ हाथ मिला लिया है। इसको लेकर सियासी गलियरों में चर्चाओं और बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। टीवीके को समर्थन देने पर शरद पवार की पार्टी ने प्रतिक्रिया सामने आई है।
यह भी पढ़े -जोड़ तोड़ के बाद भी छह विधायक कम! 'सरकार' बनने के लिए थलापति विजय के पास बचे हैं सिर्फ ये दो तरीके, समझिए समीकरण
शरद गुट ने क्या कहा?
शरद पवार की पार्टी के नेता महेश तापसे का कहना है, "देखिए, इसमें किसी भी तरह से किसी के साथ कोई धोखाधड़ी नहीं हुआ है। मुझे नहीं लगता कि इसे धोखाधड़ी कहा जाना चाहिए। सरकार बनाने के लिए चुनी गई पार्टी ही ऐसे फैसले लेती है। उन्होंने कांग्रेस हाई कमांड से जरूर बात की होगी। कांग्रेस का सिर्फ एक ही मकसद है, और वो है बीजेपी को सत्ता से बाहर रखना।"
उन्होंने आगे कहा, "बीजेपी ने 2014 से लेकर अब तक जिस प्रकार की राजनीति महाराष्ट्र और पूरे देश में की है, वो किसी को पसंद नहीं है। इसलिए अगर कोई मदद मांग रहा है, और एक सेक्युलर फ्रंट बनाया जा सकता है तो उसके ऊपर बिल्कुल कोशिश करनी चाहिए। मुझे नहीं लगता कि इसमें किसी तरह का विश्वासघात शामिल है।"
यह भी पढ़े -कांग्रेस पार्टी टीवीके को समर्थन देकर तमिलनाडु के जनमत संग्रह को आकार दे रही कार्ति चिदंबरम
समर्थन पर शरद गुट ने क्यों दिया बयान?
बताते चलें कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नजीते 4 मई को जारी हुए थे। जिसमें टीवीके ने 108 सीटें जीत ली। इसके बाद से सरकार बनाने की तैयारियां जोरों पर है। हालांकि, विजय को सरकार बनाने के लिए कुल 118 विधायकों का समर्थन चाहिए। लेकिन उनके पास मौजूदा समय में 107 सीटें है, इस वजह से उन्होंने कांग्रेस से समर्थन मांगा है और पार्टी के पांच विधायक चुनाव जीतकर आए थे। इस वजह से राजनीति दलों द्वारा आरोप लगाए जा रहे हैं कि चुनाव डीएमके के साथ लड़ा और टीवीके को सरकार बनाने के लिए समर्थन दिया है।
Created On :   6 May 2026 9:50 PM IST












