राहुल ,केजरीवाल,ममता के बाद बीजेपी के निशाने पर अखिलेश: योगी सरकार के मंत्री ने कहा जो हाल बंगाल में TMC का हुआ है वहीं हाल 2027 में यूपी में सपा का होगा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बंगाल चुनाव में हार को स्वीकार ना करने पर ममता बनर्जी सीएम पद से इस्तीफा नहीं दे रही है, ममता के साथ अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल ,संजय राउत और राहुल गांधी समेत कई विपक्षी दल एक साथ नजर आ रहे है, जिन पर बीजेपी निशाना साध रही है।
आपको बता दें बंगाल चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। ममता बनर्टी टीएमसी की हार को अस्वीकार कर रही है और चुनाव आयोग पर आरोप लगा रही है। इसे लेकर उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा नहीं देने की बात कही, इसे लेकर बीजेपी उन पर हमलावर हो गई। चुनावी हार के बाद ममता पर हमला देख केजरीवाल और अखिलेश यादव ने ममता का साथ देने की बात कही, उसके बाद समर्थन में शिवसेना यूबीटी और कांग्रेस भी उतर आई है। इस बीच खबर आई है ममता के आंसू पोंछने के लिए सपा चीफ अखिलेश यादव बंगाल जाएंगे। सपा चीफ ने बताया गुरुवार सुबह 10.30 बजे लखनऊ से पश्चिम बंगाल के लिए जाएंगे। बंगाल चुनाव के नतीजों के बाद यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव का यह पहला राजनीतिक दौरा होगा। जिसमें सपा, टीएमसी को समर्थन देंगी।
इस पर यूपी में योगी सरकार के मंत्री ने सपा चीफ पर देश के सबसे बड़े राज्य उत्तरप्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सपा और अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के पश्चिम बंगाल दौरे पर यूपी कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने कहा उन्हें आंसू पोछने के लिए जाना चाहिए क्योंकि इनका भी यूपी में यही हाल होने वाला है, जो आज ममता बनर्जी का हाल हुआ है वही 2027 में यूपी में सपा का होने वाला है।
Created On :   6 May 2026 7:07 PM IST






