West Bengal Election 2026: 'उन्हें बर्खास्त करना होगा, चाहे राष्ट्रपति...' नवनिर्वाचित विधायक दल की बैठक में फिर ममता ने इस्तीफे को लेकर दिया बड़ा बयान

उन्हें बर्खास्त करना होगा, चाहे राष्ट्रपति... नवनिर्वाचित विधायक दल की बैठक में फिर ममता ने इस्तीफे को लेकर दिया बड़ा बयान
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में तृणमूल कांग्रेस (TMC) को बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक की।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में तृणमूल कांग्रेस (TMC) को बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अपनी बात को दोहराते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगी। इसके साथ ही विधानसभा के अंदर विरोध दर्ज कराएंगी।

इस्तीफे को बताया विरोध

सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में ममता बनर्जी ने कहा कि वह इस्तीफा नहीं देने वाली है। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें बर्खास्त करना होगा। साथ ही कहा कि केंद्र सरकार चाहे तो राष्ट्रपति शासन लागू करें। इस्तीफा नहीं देना, एक विरोध बताया है। इस दौरान अभिषेक बनर्जी ने समर्थन करते हुए कहा कि यह उनका विरोध करने का तरीका है, क्योंकि उनका मानना है कि चुनाव के दौरान उनका जबरन जनादेश छीना गया है।

हिंसा से निपटने का काम

ममता बनर्जी ने बैठक के दौरान विधायकों से कहा कि विधानसभा के पहले ही दिन काले कपड़े पहनें, जिसे वे ब्लैक डे के रूप में मनाना चाहती है। इसके लिए उनको मजबूत रहना होगा। चुनाव के दौरान जिन लोगों ने उन्हें धोखा दिया है, उनको बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। साथ ही कहा कि इस चुनाव में उन्होंने नैतिक रूप से हराने का काम किया है। साथ ही कहा कि अब मैं आजाद पंछी हूं। इसके साथ ही कहा कि भले ही वह चुनाव हार गई हो, लेकिन लड़ना नहीं छोड़ेंगे। टीएमसी चीफ का आगे कहना है कि सभी निर्वाचित विधायक अपने-अपने क्षेत्र में मौजूद रहे और किसी भी हिंसा से निपटने का काम करें।

चुनाव में धांधली के आरोप

ममता बनर्जी ने इस मीटिंग में एक बार फिर कहा कि बीजेपी ने चुनाव में धांधली की है। इसके लिए वे सुप्रीम कोर्ट का रूख कर सकती है। साथ ही निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाए हैं। जानकारी के मुताबिक, बंगाल में नई सरकार के गठन के दौरान टीएमसी कार्यालय में रबिंद्र संगीत बजाया जाएगा।

Created On :   6 May 2026 9:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story