Suvendu Adhikari PA Killed: बंगाल में BJP लीडर सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या, बदमाशों ने चार राउंड की फायरिंग

बंगाल में BJP लीडर सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या, बदमाशों ने चार राउंड की फायरिंग
पश्चिम बंगाल के चुनाव खत्म होने से दो दिन बात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां पर बुधवार देर रात भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल के चुनाव खत्म होने से दो दिन बात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां पर बुधवार देर रात भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उनका नाम चंद्रनाथ रथ बताया जा रहा है। इस घटना के बाद पूरे इलके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। जानकारी के मुताबिक, नार्थ 24 परगना जिले के मध्यग्राम के डोहरिया मोड़ पर रात 11.30 बजे की यह घटना हुई है।

मौके पर पहुंचे सुवेंदु अधिकारी

बताया जा रहा है कि इस घटना में ड्राइवर समेत तीन और लोग घायल हुए हैं। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही सुवेंदु अधिकारी मौके पर पहुंचे। साथ ही पुलिस टीम भी पहुंची। पुलिस ने इस मामले में बताया कि चंद्रनाथ रथ को छाती और सिर पर गोलियां लगी हैं।

बदमाशों ने घटना को कैसे दिया अंजाम

सूचना के मुताबिक, चंद्रनाथ रथ स्कॉर्पियो से घर की तरफ जा रहे थे। जेस्सोर रोड पर दोहारिया इलाके के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी को अचानक रोक लिया और चारो तरफ से घेर लिया। इसके तुरंत बाद हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां चलाना शुरू किया। बताया जा रहा है कि इस दौरान 4 से 5 राउंड गोलियां चलाई। इस दौरान गोलियां रथ के सीने में लगीं। उन्हें फिर तुरंत इलाज के लिए एक नर्सिंग हो ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सभी घायलों को इलाज जारी है।

BJP ने घटना पर क्या कहा?

इस घटना के बाद भाजपा ने इसे साजिश बताते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। वहीं, यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब हाल ही के चुनावों में ममता बनर्जी को नंदीग्राम सीट से हराकर शुभेंदु अधिकारी ने बड़ी राजनीतिक जीत दर्ज की थी। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Created On :   7 May 2026 12:15 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story