Pune News: आंखों में गुस्सा और कड़ी कार्रवाई की मांग...4 साल की मासूम से रेप-हत्या पर NCP (SP) के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के पुणे में 4 साल की मासूम से रेप और हत्या के मामले ने पूरे देश को स्तब्ध कर के रख दिया है। लोगों में आरोपी के खिलाफ काफी गुस्सा देखा जा सकता है। इस बीच एनसीपी (एसपी) के कार्यकर्ताओं ने गुड लक चौक पर प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने अपने हाथों में बैनर पकड़ कर जोरदार नारेबाजी की।
यह भी पढ़े -बंगाल में हो गया बड़ा खेला..प्रचंड बहुमत के साथ बन रही बीजेपी सरकार, टुडेज चाणक्या एग्जिट पोल में TMC को मिल रहीं महज इतनी सीटें
यह भी पढ़े -क्या सपा ज्वाइन करने जा रहे BJP के फायर ब्रांड नेता बृजभूषण शरण सिंह? पार्टी से नाराजगी की अटकलों पर बेटे प्रतीक भूषण ने तोड़ी चुप्पी
पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर प्रोटेस्ट
घटना के खिलाफ सैकड़ों लोग शनिवार को पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर इकट्ठा हुए और प्रोटेस्ट किया। इससे सड़क पर जाम लग गया। करीब चार घंटे तक हाईवे बंद जैसा रहा और गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई।
तबेले में ले जा कर किया गलत काम
जानकारी के मुताबिक, बच्ची गर्मियों की छुट्टियों में पुणे के भोर में अपनी नानी के घर आई थी। पुलिस के अनुसार, 1 मई दोपहर करीब 2 बजे भीमराव कांबले नाम का 65 वर्षीय व्यक्ति उसे बहला कर अपने घर के पास एक तबेले में ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ गलत काम किया और फिर उसकी जान ले ली। जब बच्ची काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिवार ने उसे ढूंढना शुरू किया। तबेले में खोजने पर बच्ची का शव मिला। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी देखे। ऐसा करने पर एक वीडियो में आरोपी बच्ची को तबेले की तरफ ले जाते दिखा। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया और उससे पूछताछ जारी है।
Created On :   3 May 2026 4:01 PM IST













