West Bengal Assembly Elections Re-polling: नतीजों से दो दिन पहले प. बंगाल के इन बूथों पर फिर होंगे मतदान, निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश, हिंसा की खबरों के बीच लिया एक्शन

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए हुए मदतान के बाद बड़ा फैसला लिया है। निर्वाचन आयोग ने काउंटिंग से दो दिन पहले राज्य के 15 बूथों पर फिर से वोटिंग करने का ऐलान किया है। इन बूथों पर शनिवार को मतदान होंगे। दरअसल, दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल, 2026 को वोटिंग हुई थी। इस दौरान डायमंड हार्बर के 4 और मगराहट पश्चिम के 11 बूथों पर हिंसा एवीएम से छेड़छाड़ और झड़प हुई थी। इस दौरान मतदान प्रभावित होने की आशंका जाहिर करते हुए आयोग ने यह फैसला लिया है।
स्ट्रॉग रूम के बाहर बढ़ाई सिक्योरिटी
वहीं, दूसरी तरफ राजधानी कोलकाता के सात एवीएम स्ट्रॉन्गरूम में सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। पुलिस ने 200 वीटर के एरिया में 5 या इससे ज्यादा लोगों के जमा होने पर भी रोक लगा दी है। यहां पर सेंट्रल ऑर्म्ड पुलिस फोर्सेस (CAPF) के लगभग 700 कंपनियां मौजूद है। प्रशासन ने यह निर्णय ऐसे समय पर लिया है, जब खुदीराम अनुशीलन केंद्र के स्ट्रॉन्ग रूप के बाहर गुरुवार की रात तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भाजपा कार्यकर्ताओं ने 5 घंटे तक विरोध-प्रदर्शन किया था।
यह भी पढ़े -पश्चिम बंगाल में तृणमूल और भाजपा में निर्णायक टक्कर की संभावना, ममता के लिए दक्षिणी क्षेत्र अहम क्यों?
चुनाव अधिकारियों पर लगे ये आरोप
गौरतलब है कि टीएमसी ने गुरुवार रात चुनाव अधिकारियों पर बिना सूचना दिए एवीएम स्ट्रॉन्ग रूम खोलने, एवीएम से छेड़छाड़ और वहां संदिग्ध लोगों के मौजूद होने के आरोप लगाए थे। इसके अलावा, राज्य की मुख्यमंत्री ममत बनर्जी करीब रात 8 बजे सखावत मेमोरियल गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल के स्ट्रॉन्ग रूम पहुंची थी, जहां पर वह लगभग 4 घंटे तक मौजूद थी। इसके बाद उन्होंने देर रात करीब 12.07 बजे मीडिया से चर्चा के दौरान कहा, "अगर EVM लूटने और मतगणना में हेरफेर की कोशिश हुई तो हम जान की बाजी लगा देंगे।"
जानकारी मिली है कि भाजपा नेता और भवानीपुर से प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी सखावत मेमोरियल स्कूल स्थित एवीएम स्ट्रॉन्ग रूम का दौरा करेंगे। जहां पर गुरुवार की रात सीएम ममता बनर्जी पहुंचीं थीं।
Created On :   1 May 2026 6:26 PM IST












