West Bengal Assembly Election 2026: परगना में वोटिंग के दौरान भारी बवाल, स्थानीय लोगों की सुरक्षाबलों से तीखी बहस, TMC पर धमकाने का आरोप

परगना में वोटिंग के दौरान भारी बवाल, स्थानीय लोगों की सुरक्षाबलों से तीखी बहस, TMC पर धमकाने का आरोप
परगना में मतदान के दौरान भारी बवाल देखने को मिल रहा है। लोगों का आरोप है कि टीएमसी उन्हें धमका रही है।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के बीच दक्षिण 24 परगना जिले के फाल्टा इलाके में तनाव की खबर सामने आई है। मतदान के बाद माहौल थोड़ा गर्म दिखा, जहां कुछ स्थानीय लोग और सुरक्षा बल आमने-सामने आ गए। लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ टीएमसी नेताओं ने उन्हें डराने और दबाव बनाने की कोशिश की। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बहस चली। हालांकि, सुरक्षा बलों ने स्थिति को संभालने की कोशिश की लेकिन इलाके में तनाव बना रहा।

फाल्टा में क्यों बढ़ा तनाव?

फाल्टा इलाके में मतदान के बाद अचानक माहौल बिगड़ गया है। लोगों ने कहा कि उन्हें डराया गया और वोट से जुड़ी बातें कही गईं। इससे गुस्सा बढ़ गया और बहस शुरू हो गई।

लोगों और सुरक्षा बलों के बीच बहस

घटना के दौरान स्थानीय लोग और सुरक्षा बल आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच काफी देर तक बहस चली। सुरक्षा बल शांति बनाए रखने की कोशिश करते रहे।

मतगणना पर सबकी नजर

पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर मतदान 23 और 29 अप्रैल को हो चुका है। लेकिन ईवीएम में छेड़छाड़ के आरोप के बाद 15 बूथों पर आज दोबारा वोटिंग करवाई जा रही है। अब 4 मई को वोटों की गिनती होगी। सभी पार्टियां नतीजों का इंतजार कर रही हैं।

Created On :   2 May 2026 2:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story