देर रात MP में निगम-मंडल नियुक्तियां: दर्जन भर से ज्यादा पदों पर हुई नियुक्ति, संदीप जैन बने जबलपुर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष

दर्जन भर से ज्यादा पदों पर हुई नियुक्ति, संदीप जैन बने जबलपुर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष
गुड्डी आदिवासी को राज्य स्तरीय सहरिया विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाया,राजनीतिक नियुक्तियों से सियासी हलचल तेज

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश में देर रात दर्जन भर से ज्यादा पदों पर निगम-मंडलों में नियुक्तियां हुई। राजनीतिक नियुक्तियों से राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई है। संदीप जैन को जबलपुर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष, वीरेंद्र गोयल को सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष, राघवेंद्र शर्मा को योग आयोग का अध्यक्ष ,सौभाग्य सिंह को पाठ्यपुस्तक निगम की जिम्मेदारी दी गई है।

विनोद गोटिया को तीर्थ व मेला प्राधिकरण अध्यक्ष, प्रभु दयाल कुशवाहा को कुश कल्याण बोर्ड अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि ओम जैन को गृह निर्माण मंडल की कमान सौंपी गई है। प्रवीण शर्मा को युवा आयोग का अध्यक्ष, पंकज जोशी को खादी बोर्ड अध्यक्ष जबकि राकेश जादौन उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रमेश शर्मा को कर्मचारी कल्याण समिति अध्यक्ष,कोशल शर्मा को संस्कृत संस्थान अध्यक्ष, गुड्डी आदिवासी को राज्य स्तरीय सहरिया विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष और सत्येंद्र भूषण को मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। महिला आयोग में नियुक्ति का आदेश भी जल्द जारी होगा।

Created On :   2 May 2026 10:02 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story