Punjab News: AAP से BJP में आए संदीप पाठक की बढ़ी मुश्किलें! दो मामलों में FIR हुई दर्ज, जल्द होंगे अरेस्ट?

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर बीजेपी में गए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब में दो एफआईआर दर्ज हुई हैं। बताया जा रहा है कि ये मामले गैर-जमानती धाराओं में हैं इसलिए पुलिस कभी भी कार्रवाई कर सकती है। अभी तक इन एफआईआर की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। इसी बीच उन्हें दिल्ली में अपने घर से बाहर जाते हुए भी देखा गया। इस मुद्दे पर राजनीति तेज हो गई है। बीजेपी ने इसे बदले की कार्रवाई बताया है।
यह भी पढ़े -बंगाल में हो गया बड़ा खेला..प्रचंड बहुमत के साथ बन रही बीजेपी सरकार, टुडेज चाणक्या एग्जिट पोल में TMC को मिल रहीं महज इतनी सीटें
एफआईआर और गिरफ्तारी की संभावना
न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंजाब में दर्ज दो एफआईआर के बाद स्थिति गंभीर हो गई है। कहा जा रहा है कि पुलिस कभी भी संदीप पाठक को गिरफ्तार कर सकती है। अभी केस की पूरी डिटेल सामने नहीं आई है लेकिन गैर-जमानती धाराएं होने से मामला गंभीर माना जा रहा है। इसी बीच उनका दिल्ली से बाहर निकलना भी चर्चा में आ गया
है।
यह भी पढ़े -नतीजों से दो दिन पहले प. बंगाल के इन बूथों पर फिर होंगे मतदान, निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश, हिंसा की खबरों के बीच लिया एक्शन
बीजेपी और AAP के बीच आरोप-प्रत्यारोप
बीजेपी नेता तरुण चुघ ने कहा कि पंजाब की सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। उनका कहना है कि यह राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश है। वहीं दूसरी तरफ AAP और उसके नेताओं ने इसे गंभीर मामला बताया है और पार्टी छोड़ने वालों पर सवाल उठाए हैं।
पार्टी छोड़ने पर बड़ा विवाद
अरविंद केजरीवाल की पार्टी को बड़ा झटका तब लगा जब सात राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़ दी। इनमें संदीप पाठक भी शामिल हैं। इन नेताओं ने कहा कि पार्टी अपने मूल रास्ते से भटक गई है। वहीं भगवंत मान ने इन नेताओं को “गद्दार” कहा और जनता के विश्वास के साथ धोखा बताया।
Created On :   2 May 2026 1:39 PM IST













