West Bengal Election 2026: रिजल्ट से पहले स्ट्रॉन्ग रूम पर हाई वोल्टेज ड्रामा, जीतन राम मांझी ने ममता बनर्जी पर कसा तंज, चुनाव हारने का किया दावा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले स्ट्रॉन्ग रूम को लेकर सियासत उबाल पर हैं। दरअसल, ममता बनर्जी के स्ट्रांग रूम को लेकर हंगामे के बाद केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी तेज तर्रार लीडर हैं उन्हें एहसास हो गया है कि हम चुनाव हार रहे है। ऐसा हमें अनुभव है कि जब कोई सरकार भारी बहुमत से सत्ता में आती है, तो उसके खिलाफ विपक्ष में भी उसी अनुपात में मतदान होता है।
जीतन राम मांझी ने कहा कि बंगाल में 92 से 93 प्रतिशत वोटिंग हुई है। ऐसे में उन्हें ये लग रहा होगा कि सबने उनके खिलाफ वोट डाले हैं। तो वह चुनाव हार रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव हारने के बाद उन्हें स्वीकार करना चाहिए, लेकिन वह किसी भी तरह बीजेपी को बदनाम करने के लिए ऐसी बातें कह रही है।
यह भी पढ़े -टीएमसी की गुंडागर्दी के कारण पश्चिम बंगाल में 15 मतदान केंद्रों पर हो रही री-पोलिंग केशव प्रसाद मौर्य
बंगाल में चुनाव हार रही ममता बनर्जी - जीतन राम मांझी
मांझी ने कहा कि कुछ इलेक्शन कमीशन की जिम्मेदारी सिर्फ चुनाव कराना ही नहीं, बल्कि पूरी प्रक्रिया का प्रबंधन करना भी होता है। आजकल कई लोग विदेश या बाहर रहते हैं और बैलेट के जरिए मतदान करते हैं। उस दौरान बैलेट की सुरक्षित हैंडलिंग की जाती है और सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मौजूद रहने के लिए बुलाया जाता है। जो इच्छुक होते हैं, वे इसमें शामिल होते हैं।
बीजेपी के प्रतिनिधि पहले इस प्रक्रिया में शामिल थे। अब जब चुनाव के नतीजे उनके पक्ष में आ रहे हैं, तो विपक्ष के कुछ लोग यह कह रहे हैं कि वे हार रहे हैं, इसलिए वे शामिल नहीं हुए और अब हंगामा खड़ा कर रहे हैं, ताकि यह संदेश दिया जा सके कि इलेक्शन कमीशन के जरिए चुनाव प्रक्रिया में बीजेपी ने कोई गड़बड़ी की है।
यह भी पढ़े -आम आदमी पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हुए संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब में दो एफआईआर, हो सकती है गिरफ्तारी
बंगाल की जनता ममता बनर्जी से ऊब गई - जीतन राम मांझी
वहां जनता उनसे ऊब गई है। वह बाहरी मतदाताओं के बल पर चुनाव जीतती थी। जिनका SIR में नाम कटा है। यह सब देखकर आश्वस्त है कि ममता बनर्जी हार रही है। इसी के लिए वह ठीकरा फोड़ने के लिए यह सब काम कर रही है।
एग्जिट पोल पर चर्चा करते हुए जीतन राम मांझी ने कहा कि हम भी मानते हैं कि एग्जिट पोल के नतीजे काफी हद तक सही होते हैं। असम में हिमंता बिस्वा सरमा की सरकार फिर बनने का अनुमान है, केरल में मौजूदा सरकार की वापसी दिखाई जा रही है, जबकि तमिलनाडु में एम।के। स्टालिन और पुडुचेरी में बीजेपी के पक्ष में नतीजे बताए जा रहे हैं।
कहा कि एग्जिट पोल अपने आकलन के आधार पर जारी किए जाते हैं और करीब 90 फीसदी मामलों में सही साबित होते हैं। ऐसे में हमें भी लगता है कि 1-2 जगह छोड़कर एनडीए की सरकार बनने वाली है। बता दें कि बंगाल में 4 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे। बीजेपी द्वारा अपनी जीत को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं।
Created On :   2 May 2026 2:09 PM IST












