Avadh Ojha: अगर पाकिस्तान में सत्ता का ऑफर मिले तो वहां भी चले जाएं, अवध ओझा ने राघव चड्डा पर कसा तंज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के भाजपा में शामिल होने पर शिक्षक अवध ओझा की तीखी प्रतिक्रिया आई है। आगे उन्होंने वह कोई महात्मा गांधी नहीं हैं। इस देश में ज्यादातर नेता अपनी सुविधा के लिए ज्वाइन करते हैं। उन्होंने कहा हम एक आंदोलन भी करेंगे ताकि राइट टू रिकॉल मिल सके, इसके जनता जब चाहे तब किसी भी नेता की सदस्यता रद्द करवा सके।
यह भी पढ़े -BJP के AAP में 'कोर ग्रुप' वाले बयान पर आतिशी का पलटवार, अरविंद केजरीवाल के पीछे ED और CBI लगाने का लगाया आरोप
आप नेता अवध ओझा ने क्या कहा?
अपने यूट्यूब चैनल पर अवध ओझा ने राघव पर बोलते हुए कहा बहुत हंगामा मचा हुआ है। हंगामा क्यों है बरपा, थोड़ी सी जो पी ली है। जो व्यक्ति विलासिता और सुविधा में लंबे समय तक जी लेगा, उसके संघर्ष करने की क्षमता मर जाएगी। यह नियम है इसे लिख लीजिए। जैसे ही उसे संघर्ष दिखाई पड़ेगा, वह तुरंत बदल लेगा। राघव गांधी थोड़ी है कि आश्रम में रह रहे हैं, चरखा चला रहे हैं। क्रंतिकारियों को तोड़ना आसान नहीं था। लेकिन जो सुख और आनंद खोजता है उसे तोड़ना बाए हाथ का खेल है।
ओझा ने आगे कहा आज जितने भी नेता हैं उनमें से 90 प्रतिशत विलासिता में डूबे हुए हैं। इनको अगर पाकिस्तान में सत्ता का ऑफर मिले तो ये पाकिस्तान भी चले जाएं। एक नेता हैं भारत के सबसे ज्यादा पाक-पाक कहते रहते हैं पता नहीं क्यों वह ऐसा करते हैं। लोग भी उनकी बातों पर ताली बजाते हैं समझ नहीं आता। क्या हमें पाकिस्तान की बराबरी करनी है? पाक में बचा ही क्या है जो उसे मिटा देंगे।
Created On :   2 May 2026 12:01 AM IST












