BJP के AAP में 'कोर ग्रुप' वाले बयान पर आतिशी का पलटवार, अरविंद केजरीवाल के पीछे ED और CBI लगाने का लगाया आरोप

BJP के AAP में कोर ग्रुप वाले बयान पर आतिशी का पलटवार, अरविंद केजरीवाल के पीछे ED और CBI लगाने का लगाया आरोप
आम आदमी पार्टी को राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने की बात हजम नहीं हो रही है। एक तरफ जहां आप के नेता राघव चड्ढा को पार्टी में फूट डालने के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी को राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने की बात हजम नहीं हो रही है। एक तरफ जहां आप के नेता राघव चड्ढा को पार्टी में फूट डालने के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। तो वहीं, दूसरी तरफ बीजेपी आप पर जमकर निशाना साध रही है। बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लेते हुए कहा, "अब सिर्फ केजरीवाल का कोर ग्रुप बचा है, जो मिलकर गैर-कानूनी काम में शामिल रहता है। सभी अच्छे लोग उन्हें छोड़कर चले गए हैं।" इसे लेकर अब दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने पलटवार किया है।

आप नेता आतिशी ने कहा, "BJP ने पिछले 15 साल में 15 बार AAP का 'शोक संदेश' लिखा है। हर 6 महीने में, BJP यह ऐलान करती है कि अरविंद केजरीवाल की राजनीति खत्म हो चुकी है लेकिन अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में, AAP देश की सबसे तेजी से बढ़ने वाली पार्टी है।"

आतिशी ने कहा, "सिर्फ 10 साल में पार्टी ने दिल्ली में तीन बार सरकार बनाई, पंजाब में पहली बार चुनाव लड़ा और मुख्य विपक्षी पार्टी बनी और जब दूसरी बार चुनाव लड़ा तो भारी बहुमत से जीत हासिल की; गुजरात और गोवा में हमारे विधायक जीते, और जम्मू-कश्मीर में भी हमारा एक विधायक है। ये बातें साफ तौर पर दिखाती हैं कि इस देश के लोग एक विकल्प की तलाश में हैं, एक अलग तरह की राजनीति की तलाश में हैं।"

अरविंद केजरीवाल के खिलाफ रची गई थी साजिश - आतिशी

आतिशी ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी वही विकल्प बन रही है जिसकी जनता को तलाश है। उन्होंने आगे बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि अब जब ट्रायल कोर्ट और CBI कोर्ट के आदेश ने BJP की साजिश का पर्दाफाश कर दिया है, तो वे बेचैन हो गए हैं। देश ने देखा है कि कैसे अरविंद केजरीवाल के खिलाफ साजिश रची गई, कैसे झूठे आरोप लगाए गए। पूरी साजिश देश के सामने है। इसलिए एक बार फिर BJP द्वारा ED और CBI का दुरुपयोग किया जा रहा है।

Created On :   28 April 2026 6:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story