महिला आरक्षण पर सियासी घमासान: क्या शशि थरूर ने कांग्रेस को बताया महिला विरोधी पार्टी? किरेन रिजिजू के दावा से सियासी पारा हाई

क्या शशि थरूर ने कांग्रेस को बताया महिला विरोधी पार्टी? किरेन रिजिजू के दावा से सियासी पारा हाई
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर को घेरा है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर को घेरा है। उन्होंने बड़ा दावा किया है कि शशि थरूर ने यह कबूल लिया है कि वह महिला विरोधी है। बता दें, संसद सत्र में बाद किरेन रिजिजू ने दोनों नेताओं के बीच हुई निजी बातचीत का हवाला देते हुए यह बात कही है।

किरेन रिजिजू ने शशि थरूर पर साधा निशाना

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान किरेन रिजिजू ने बताया कि संसद सत्र खत्म होने के बाद उन्होंने शशि थरूर से मुलाकात की। किरेन रिजिजू ने दावा किया कि शशि थरूर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिला विरोधी हो सकती है। मगर कोई भी महिला शशि थरूर को महिला विरोधी नहीं बोलेगी। किरेन रिजिजू ने कहा, 'हां, मैं मानता हूं कि कोई आपको महिला विरोधी नहीं कहेगा, लेकिन आपकी पार्टी महिला विरोधी है।' केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एक तरह से थरूर ने यह स्वीकार कर लिया कि कांग्रेस महिला विरोधी है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "उनका मतलब यह था कि भले ही कांग्रेस महिला-विरोधी हो, महिलाएं शशि थरूर को महिला-विरोधी नहीं मानेंगी तो इसका क्या मतलब है? इसका मतलब यह है कि एक तरह से उन्होंने भी स्वीकार किया कि कांग्रेस महिला-विरोधी है। मैंने भी स्वीकार किया कि वे व्यक्तिगत रूप से महिला-विरोधी नहीं हो सकते, लेकिन उनकी पार्टी महिला-विरोधी है।"

महिला आरक्षण के मुद्दे बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

बता दें, महिला आरक्षण से संबंधित संवैधानिक संशोधनों के खिलाफ विपक्ष के मतदान करने को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला बोला था। बीजेपी ने कांग्रेस पर महिला विरोध होने का आरोप लगाया था। लोकसभा में बिल पारित न होने पर किरेन रिजिजू ने कहा था, 'कांग्रेस महिलाओं को अधिकारों से वंचित रखने का जश्न मना रही है,देश की महिलाएं कांग्रेस को करारा सबक सिखाएंगी। उसे देश की महिलाओं के गुस्से का सामना करना पड़ेगा।'

Created On :   28 April 2026 3:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story