विधानसभा चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल BJP प्रेसिडेंट अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने ममता पर साधा निशाना, चुनाव को बताया TMC और भाजपा के बीच सीधी लड़ाई

पश्चिम बंगाल BJP प्रेसिडेंट अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने ममता पर साधा निशाना, चुनाव को बताया TMC और भाजपा के बीच सीधी लड़ाई
पश्चिम बंगाल में किसी जमाने में CPI(M) और कांग्रेस के बीच राजनीतिक लड़ाई रहती थी फिर कांग्रेस और TMC के बीच रही लेकिन आज यह लड़ाई TMC और भाजपा के बीच है।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। कल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज की वोटिंग है, उससे एक दिन पहले पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर ममता बनर्जी और टीएमसी पर निशाना साधा। बीजेपी नेता ने कहा TMC के लोग TMC को ही मार रहे हैं।

उन्होंने जानकारी दी कि पिछले 3 सालों में यहां जितने मर्डर हुए हैं उनमें 95% TMC के कार्यकर्ता हैं। पश्चिम बंगाल में किसी जमाने में CPI(M) और कांग्रेस के बीच राजनीतिक लड़ाई रहती थी फिर कांग्रेस और TMC के बीच रही लेकिन आज यह लड़ाई TMC और भाजपा के बीच है। यह सीधी लड़ाई है। बंगाल का मूड है कि किसी भी हालत में TMC को सरकार से उखाड़कर फेंकना है।

बंगाल भाजपा प्रदेशा अध्यक्ष ने बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों को लेकर कहा इस बार दक्षिण का परिणाम उत्तर से भी बेहतर होगा। भवानीपुर से सुवेंदु अधिकारी ही जीतेंगे। यह हम लोगों की सबसे बड़ी जीत है कि हमने ममता दीदी को सब्जी खरीदने, बाइक पर घूमने और डोर टू डोर कैंपेन करने के लिए मजबूर कर दिया है। गंगोत्री से गंगा सागर तक भाजपा के कार्यकर्ताओं का सरकार बनाने का जो सपना था वह पूरा होने वाला है, नया नरेटिव आ चुका है, जनता बनाम ममता। आपको बता दें 4 मई को बंगाल विधानसभा चुनाव के मतगणना होगी, इसी दिन नतीजे भी आएंगे। इसे लेकर समिक भट्टाचार्य ने कहा 4 मई दीदी गई। जनता का ऐसा मूड है कि इनकी सरकार तो क्या ऐसी कोई पार्टी टीएमसी ही नहीं रहेगी। जनता ने ठान लिया है, सभी जगहों पर लोग निकलकर आ रहे हैं कि बहुत दिनों बाद हम बिना डरे वोट दे सकते हैं।

Created On :   28 April 2026 5:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story