आप से नाता तोड़कर BJP में शामिल हुई राज्य सभा सांसद स्वाति मालीवाल का दिल्ली भाजपा ऑफिस में हुआ स्वागत

आप से नाता तोड़कर BJP में शामिल हुई राज्य सभा सांसद स्वाति मालीवाल का दिल्ली भाजपा ऑफिस में हुआ स्वागत
स्वाति मालीवाल ने कहा PM मोदी के नेतृत्व में देश में हुए ऐतिहासिक कामों से प्रभावित व प्रेरणा लेकर बीजेपी में जुड़ी हूं। मैं किसी मजबूरी से नहीं आई। मैं बीजेपी के कामों में बहुत सालों से दिलचस्पी रख रही हूं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आप से नाता तोड़कर बीजेपी में शामिल हुई राज्य सभा सांसद स्वाति मालीवाल दिल्ली भाजपा ऑफिस पहुंचीं, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कार्यालय में उनका स्वागत किया।

इस दौरान दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आप और आप के संयोजक पर निशाना साधाते हुए कहा ये दिल्ली अच्छी तरह से जानती है कि अरविंद केजरीवाल किस तरह का व्यक्तित्व है। अरविंद केजरीवाल को सारे विषयों से केवल भागना है। शराब घोटाले में इनकी गर्दन नपनी है ये तय है। शराब घोटाले में इन्होंने जो चोरी की है वो हम सबको पता है। अब पूरा विषय उस घोटाले से हटा कर ये जज और अपने अहंकार की लड़ाई दिखाना चाहते हैं।

बीजेपी ऑफिस में स्वागत होने और उसमें शामिल होने को लेकर राज्य सभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह ने जो देश में ऐतिहासिक काम किए हैं उनसे बहुत ज्यादा प्रभावित हूं इनसे प्रेरणा लेकर मैं आज भारतीय जनाता पार्टी में जुड़ी हूं। मैं बीजेपी में किसी मजबूरी से नहीं आई। मैं बीजेपी के कामों में बहुत सालों से दिलचस्पी रख रही हूं।

Created On :   28 April 2026 6:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story