Bengal Assembly Elections 2026: गोली मारो और ठोको वाली धमकी पर TMC ने किया पलटवार, कहा- यूपी और बिहार वाली संस्कृति ला रहे

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान 29 अप्रैल को होना है। उसके पहले राज्य में वार-पलटवार का दौरा जारी है। निर्वाचन आयोग की तरफ से नियुक्त किए गए पुलिस पर्यवेक्षक अजय पाल शर्मा का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह TMC (तृणमूल कांग्रेस) प्रत्याशी को धमकी दे रहे हैं। उनकी इस चेतावनी पर ममता की पार्टी ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा गोली मारो और ठोक दो वाली संस्कृति लाने का प्रयास कर रही है।
यह भी पढ़े -'वो सिंघम हैं तो मैं पुष्पा हूं...', IPS ऑफिसर की वॉर्निंग से बौखलाए TMC उम्मीदवार जहांगीर खान
ममता बनर्जी की पार्टी ने उनके बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा बलात्कार की धमकियों और अपमानजनक कार्टून प्रचार के बाद अब बीजेपी खुलेआम मौत की धमकियां दे रही है। इस पर चुनाव आयोग चुप्पी साधे हुए हैं, वह मूक और मिलीभगत करने वाला दर्शक बना बैठा है। भाजपा यही बंगाल में भी करना चाहती है। वे यूपी और बिहार की गोली मारो और ठोको वाली संस्कृति को बंगाल में लाना चाहते हैं।
भाजपा प्रवक्ता आलोक अजय की पोस्ट का हवाला देते हुए TMC ने लिखा अगर तुम डराने का प्रयास करोगे तो गोली मार देंगे, दीदी। पार्टी ने कहा कि यह साफ हो गया है कि भाजपा का रवैया ममता के प्रति कैसा है। अगर वे दीदी के बारे में ऐसा बोल रहे हैं तो यह सोचकर डर लगता है कि वे बंगाल की आम जनता के साथ केसरिया के गुंडे क्या कहर ढाएंगे। अपनी बेटी के खिलाफ यह अपमान और धमकी का जवाब शब्दों से नहीं बल्कि वोटो से दिया जाएगा। 4 मई को बंगाल में टीएमसी फिर से आएगी।
भाजपा प्रवक्ता आलोक अजय ने पलटवार करते हुए कहा कि गोली मारो और भाग जाओ वाली स्कृति आपकी है हमारी नहीं। अपने गुंडों से आम जनता को धमकाने की कोशिश मत कीजिए।
Created On :   28 April 2026 7:49 PM IST











