बंगाल चुनाव से पहले पुलिस vs पॉलिटिक्स!: 'वो सिंघम हैं तो मैं पुष्पा हूं...', IPS ऑफिसर की वॉर्निंग से बौखलाए TMC उम्मीदवार जहांगीर खान

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत गरमा रही है। कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता जहांगीर खान को चेतावनी दे रहे हैं। दरअसल, जहंगीर खान पर अपने इलाके में वोटरों को डराने का आरोप है। बंगाल में चुनाव ड्यूटी के लिए पुलिस ऑब्जर्वर के रूप में तैनात अजय पाल शर्मा ने इलाके का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने टीएमसी नेताओं को चेतावनी दी।
यह भी पढ़े -पाकिस्तान पूर्व पीएम इमरान खान की आंखों का सरकारी अस्पताल में हुआ इलाज, पीटीआई ने फिर उठाए सवाल
IPS अधिकारी की धमकी से भड़के टीएमसी उम्मीदवार
इस दौरान आईपीएस अधिकारी अयल पाल शर्मा ने सार्वजनीक तौर पर ऐलान किया कि जहांगीर को कायदे में रहे नहीं तो अच्छे से खबर लेंगे। लेकिन, इस मामले को लेकर अब सूबे की सियासत गरम हो गई है। एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने आईपीएस को धमकाते हुए कहा, "वो सिंघम हैं तो मैं पुष्पा हूं, झुकूंगा नहीं।"
पश्चिम बंगाल के फाल्टा में टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने कहा, "हम जानते हैं कि चुनाव आयोग को निष्पक्ष रूप से काम करना चाहिए, लेकिन यहां यह बीजेपी के पक्ष में काम कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि अगर पुलिस पर्यवेक्षक को किसी जानकारी की आवश्यकता होती, तो वे स्थानीय एसपी से प्राप्त कर सकते थे लेकिन ऐसा करने के बजाय वो सीधे दबाव बनाने और धमकियां देने की कोशिश कर रहे हैं। इससे कोई लाभ नहीं होगा।"
यह भी पढ़े -मतगणना से पहले 30 अप्रैल को टीवीके उम्मीदवारों से मिलेंगे विजय, चुनावी समीक्षा पर होगी चर्चा
फाल्ट क्षेत्र से टीएमसी उम्मीदवार है जहांगीर खान
मालूम हो कि, तृणमूल कांग्रेस में जहांगीर खान काफी बड़ा चेहरा है। वह वर्तमान में पश्चिम बंगाल चुनाव में फाल्ट विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी उम्मीदवार हैं। चुनाव आयोग ने दक्षिण 24 परगना के लिए नियुक्त पुलिस ऑब्जर्वर और उत्तर प्रदेश के मशहूर आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा के साथ उनके विवाद का एक वीडियो वायरल हुआ है।
Created On :   28 April 2026 7:09 PM IST











