विशेष सत्र: दिल्ली विधानसभा में नारी शक्ति वंदन पर चर्चा, सत्तारूढ़ नेताओं ने विपक्षी पार्टियों में पर साधा निशाना, सदन में काली पट्टी बांधकर पहुंचे BJP MLA

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने नारी शक्ति वंदन पर आज विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है, साथ ही दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने संसद में संविधान (131वां संशोधन) बिल पास न होने पर BJP विधायकों के विरोध मार्च का नेतृत्व किया। बीजेपी विधायक विधानसभा में काली पट्टी बांधकर पहुंचे। विशेष सत्र में बीजेपी विपक्षी पार्टियों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लेकर आई है।
यह भी पढ़े -दिल्ली में बिहार के युवक की हत्या पर सियासत तेज, तेजस्वी ने एनडीए को घेरा तो चिराग ने किया पलटवार
दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने विधानसभा के स्पेशल सेशन पर कहा, "विशेष सत्र है। देश की संसद के पास ऐतिहासिक अवसर था। देश की महिलाओं के प्रति नारी शक्ति के प्रति, कृतज्ञता व्यक्त करने का सम्मान जताने का। उसमें जो विश्वासघात किया गया है उसके प्रति मुख्यमंत्री स्वयं एक प्रस्ताव लेकर आ रही हैं। आज सदन में उस पर चर्चा होगी।
राज्य सरकार में मंत्री परवेश वर्मा ने मीडिया से महिला आरक्षण बिल पर दिल्ली विधानसभा की विशेष सत्र पर कहा भारत की संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को विपक्ष ने एक साथ होकर विरोध किया। वे महिलाएं जिनकी आवाज कोई सुनता नहीं था, महिलाओं की आवाज देश की संसद तक पहुंचे उसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सालों तक मेहनत की। आज की करोड़ों महिलाओं के सपनों को सारे विपक्ष ने एकजुट होकर तोड़ दिया। वर्मा ने सरकार की ओर से विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने की बात कही। देश और दिल्ली की महिलाओं को हमारी ओर से संदेश दिया जाएगा की हमारी पार्टी हमारी सरकार महिलाओं के साथ खड़ी है। आगे ये बिल कैसे पास होगा सरकार इसके लिए प्रयास करेगी।
यह भी पढ़े -दिल्ली में बिहार के युवक की हत्या पर सियासत तेज, तेजस्वी ने एनडीए को घेरा तो चिराग ने किया पलटवार
बीजेपी एमएलए हरीश खुराना ने समाचार एएनआई से कहा विपक्ष के लोगों ने महिलाओं का हक(महिला आरक्षण विधेयक) मारा है। पीएम मोदी की मंशा थी कि 850 सीटें करने के बाद 2029 में महिलाओं को उनका हक दिया जाएगा, विपक्ष द्वारा उस हक को रोका गया है। दिल्ली और देश की जनता इसे बर्दाश्त नहीं कर रही है। इसीलिए आज विधानसभा का स्पेशल सेशन बुलाया गया है। निंदा प्रस्ताव पेश होगा और फिर पास होगा। बीजेपी सभी महिलाओं को हक दिलाने का काम करेगी।
महिला आरक्षण बिल पर दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र पर दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा कांग्रेस ने भारत की आधी आबादी का अधिकार छीना है। कांग्रेस पिछले कई सालों से कहती रही कि हम आरक्षण लाएंगे। आधी आबादी के साथ जो धोखा किया है तो उसके खिलाफ आज निंदा प्रस्ताव लाया जाएगा। महिला आरक्षण जरूरी है। आज हमारी बहनों और बेटियों को उनका अधिकार देना जरूरी है।
Created On :   28 April 2026 3:05 PM IST












