Bengal Elections 2026: वोटिंग से पहले चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, IPS अजय पाल शर्मा और जहांगीर खान मामले में, फलता के BDO को किया सस्पेंड

वोटिंग से पहले चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, IPS अजय पाल शर्मा और जहांगीर खान मामले में, फलता के BDO को किया सस्पेंड
बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान कल (29 अप्रैल) होगा। इससे पहले चुनाव आयोग ने बड़ा एक्शन लेते हुए फलता के बीडीओ को सस्पेंड कर दिया है।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान कल (29 अप्रैल) होगा। इससे पहले चुनाव आयोग ने बड़ा एक्शन लेते हुए फलता के बीडीओ को सस्पेंड कर दिया है। आयोग के मुताबिक आईपीएस अजय पाल शर्मा और टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान मामले में उन्होंने पक्षपातपूर्ण कार्रवाई की थी। बता दें कि दूसरे चरण में राज्य की 142 सीटों पर मतदान होगा, जिसमें फलता विधानसभा सीट भी शामिल है।

क्या है IPS अजय पाल शर्मा-जहांगीर खान विवाद?

चुनाव आयोग की ओर से नियुक्त पुलिस पर्यवेक्षक के रूप में तैनात अजय पाल शर्मा केंद्रीय बलों के साथ दक्षिण 24 परगना जिले के फालता विधानसभा क्षेत्र में टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान के घर पहुंचे थे। उन्हें शिकायत मिली थी कि जहांगीर खान और उनके समर्थक वोटर्स को डरा धमका रहे हैं। उनके वोटर आईडी छीन रहे हैं। जब पुलिस ने छापेमारी की तो टीएमसी उम्मीदवार घर पर मौजूद नहीं थे। इस दौरान एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें आईपीएस शर्मा जहांगीर खान के परिवार वालों को चेतावनी देते हुए दिखाई दे रहे हैं। वो कहते दिखाई दे रहे हैं कि बाद में रोना नहीं, कायदे से खबर लेंगे।

उनकी जांच में यह भी पाया गया कि जहांगीर खान के पास 'Y' कैटेगरी की सुरक्षा में तय 10 जवानों की जगह 14 जवान तैनात थे, जिस पर आईपीएस शर्मा ने स्थानीय एसपी को नोटिस जारी किया। वहीं इस कार्रवाई पर भड़कते हुए जहांगीर खान ने आईपीएस शर्मा को बीजेपी का एजेंट बताया।

वहीं अजय पाल की इस कार्रवाई के विरोध में टीएमसी चुनाव आयोग पहुंची। पार्टी ने उनकी कार्यशैली और अधिकार क्षेत्र की आयोग से शिकायत की।

Created On :   28 April 2026 8:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story