पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: TMC नेता अभिषेक बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के मित्रा संस्थान में डाला वोट, बीजेपी के क्लीन स्वीप दावों पर किया पलटवार

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण में TMC नेता अभिषेक बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के मित्रा संस्थान में अपना वोट डाला।
यह भी पढ़े -बंगाल चुनाव रूपा गांगुली ने कहा- 'टीएमसी का खेल नहीं चलेगा', स्वपन दासगुप्ता ने जताई हिंसा-मुक्त चुनाव की उम्मीद
AITC के नेशनल जनरल सेक्रेटरी और TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने बंगाल में भाजपा के क्लीन स्वीप के दावों पर कहा उन्होंने 2021 में ऐसा कहा था। आप जाकर उनसे पूछिए। आपने कहा था कि हर बार भाजपा क्लीन स्वीप करेगी। लेकिन जब भी नंबर सामने आए या चुनाव के नतीजे आए, तो उल्टा हुआ। इसलिए यह आपकी जिम्मेदारी है कि आप जाकर भाजपा नेताओं से पूछें कि हर बार जब उन्होंने कुछ भविष्यवाणी की है, तो आखिरकार वह TMC के पक्ष में ही गई है। अमित शाह ने कहा था कि उन्हें 2021 में 200 सीटें मिलेंगी लेकिन TMC 200 सीटों को पार कर गई। उन्होंने कहा था कि उन्हें लोकसभा में बंगाल में 30 सीटें मिलेंगी, TMC को 29 सीटें मिलीं। इस बार वे 177 कह रहे हैं, इसलिए उनके ट्रैक रिकॉर्ड के हिसाब से वे 50 से नीचे चले जाएंगे।
यह भी पढ़े -प. बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग जारी, लोगों में मतदान करने का उत्साह, पीएम मोदी ने की वोट डालने की अपील
TMC नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा आपको भाजपा, जो बांग्लादेश और पाकिस्तान के खिलाफ करना चाहिए वह आप भाजपा बंगाल के लोगों के साथ कर रहे हैं, वे बंगाल के लोगों को नहीं जानते हैं, मैंने कहा है कि TMC का वोटिंग परसेंटेज बढ़ेगा। हमें 2021 से ज्यादा मैंडेट मिलेगा, ये लोग बोलते कुछ हैं और करते कुछ और हैं। जनता वोट दे और बंगाल को एक ऐसा बहुमत दीजिए कि बंगाल के साथ ऐसा करने से पहले ये लोग 100 बार सोचने पर मजबूर हो जाए।
Created On :   29 April 2026 9:08 AM IST












